UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून ट्यूशन से लौट रहा छात्र ट्रेन की चपेट में आया हेडफोन बना काल
1 min read
Dehradun news today : कान में लगी लीड बनी युवक का काल, चली गई ज़िंदगी, ट्रेन से दो हिस्सों में कटा शरीर
Dehradun news today: student abinav of devprayag tehri garhwal returning from tuition died dehradun train accident uttarakhand breaking news today : कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनकर सड़क पर चलना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कानों में ईयरफोन लगाकर चल रहे एक युवक की देहरादून में जिंदगी तक चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Champawat roadways accident: टनकपुर जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त चालक बेनीराम की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के देवप्रयाग का निवासी 18 वर्षीय अभिनव राजधानी देहरादून में अपनी मां के साथ रह रहा था। अभिनव और उसकी माता देहरादून के अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे जहाँ से वो पढ़ाई कर रहा था। बीते मंगलवार को अभिनव कानों में लीड लगाकर ट्यूशन से लौट रहा था। इस दौरान वह नेहरू कॉलोनी के अजबपुर रेलवे फाटक के पास पहुँचा और रेलवे ट्रैक पर चलने लगा।
रेलवे ट्रैक पर कानों में लीड लगाकर चल रहा था युवक ( dehradun news breaking)
अभिनव कुमार रेलवे ट्रैक पर चल ही रहा था कि तभी देहरादून से प्रयागराज की ओर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही तेज रफ्तार ट्रेन अजबपुर फाटक पर हल्के मोड पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक पर एक युवक को चलते देखा। इसके बाद ट्रेन चालक ने ने कई बार हॉर्न बजाकर चेतावनी देने का प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन ट्रेन का ब्रेक नहीं लगा जिसके कारण युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है घटना के दौरान युवक के कानों में लीड लगी हुई थी जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और हादसा घटित हो गया।
यह भी पढ़े :JEE advanced result 2026: चमोली की तनीषा बिष्ट ने उत्तीर्ण की JEE परीक्षा IIT में चयनित
दो हिस्सों मे कटा युवक का शरीर ( dehradun news today) train accident news )
यह हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में कट गया। हालांकि युवक कुछ समय तक जिंदा था लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
