UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून बीटेक छात्र दिव्यांशु की खत्म कर दी जिंदगी, 3 गिरफ्तार
1 min read
Dehradun news today : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, उत्तर प्रदेश से पढ़ने आया था राजधानी देहरादून…
Dehradun news today: uttaranchal University B.Tech student Divyanshu Jatrana murdered, 3 arrested uttarakhand breaking : शिक्षा का हब कहीं जाने वाली राजधानी देहरादून अब अपराधों का हब बन चुकी है ,जहां पर शिक्षा ग्रहण करने आ रहे छात्रों का जीवन लगातार खतरे में पडने लगा है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से सामने आ रही है , जहां के एक छात्र की दूसरे गुट ने पीट-पीटकर ह्त्या कर दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ,वही तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh breaking news: पिथौरागढ़ में कुत्ते के बच्चे की मौत से आहत युवती ने गटका जहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर थाना भोपा का रहने वाला 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दरअसल दिव्यांशु उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र था। बीते 23 मार्च की रात प्रेमनगर की केहरी गांव मे उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुटों के बीच लाठी डंडे से मारपीट शुरू हुई जिसमें दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। दिव्यांशु की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ,जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि बीच में एंबुलेंस खराब होने पर पुलिस ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर देर रात तक उसका इलाज चला लेकिन दिव्यांशु को बचाया न जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे ( dehradun crime news today)
परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इतना ही नही बल्कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान युवराज कुमार (BBA सेकंड ईयर), मधुर खंडेलवाल (B.Tech थर्ड ईयर) और शिवम शर्मा (B.Tech थर्ड ईयर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है तीनों छात्र प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। पुलिस प्रशासन का कहना है की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास भी जारी है।
