UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh breaking news: पिथौरागढ़ में कुत्ते के बच्चे की मौत से आहत युवती ने गटका जहर
1 min read
Pithoragarh breaking news today : पालतू कुत्ते के बच्चे की मौत से आहत युवती ने खाया जहर
Pithoragarh breaking news today: a young woman swallowed poison after being hurt by the death of her pet puppy uttarakhand live: पिथौरागढ़ जिले से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। नेपाल सीमा से लगे एक गांव में अपने पालतू कुत्ते के बच्चे की मौत से दुखी एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़े :Haldwani dog news today: हल्द्वानी प्रतिबंधित कुत्ते पालने पर 5000 का जुर्माना
मिली जानकारी के अनुसार युवती कुछ दिन पहले ही एक कुत्ते के बच्चे को घर लाई थी और उससे उसका गहरा लगाव हो गया था। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार सुबह अचानक कुत्ते के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से युवती गहरे सदमे में आ गई।
परिजनों के अनुसार देर शाम युवती ने दुख में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन घबरा गए और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने युवती को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई और अगले दिन हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि युवती ने कुत्ते के बच्चे की मौत के दुख में आकर यह कदम उठाया था। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
