UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun police transfer today: देहरादून SSP ने किए पुलिस अधिकारियों के बंपर तबादले
1 min read
Dehradun police transfer today: SSP pramendra dobal makes bumper transfers of police officers uttarakhand latest news: देहरादून पुलिस में देर रात बड़ा फेरबदल: दो थानों के प्रभारी बदले, 14 अधिकारियों के तबादले
Dehradun police transfer today: SSP pramendra dobal makes bumper transfers of police officers uttarakhand latest news: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां कानून-व्यवस्था को और चुस्त बनाने की कवायद के बीच देहरादून पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। गुरुवार देर रात जारी तबादला सूची में दो थाना प्रभारियों सहित कुल 14 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए।
प्रमुख थानों में नई जिम्मेदारियां
इस फेरबदल में पटेलनगर थाना सबसे अधिक चर्चा में रहा। यहां तैनात प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी को हरिद्वार जिले के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी जगह विकासनगर से विनोद गुसाईं को लाकर पटेलनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विकासनगर थाने का नेतृत्व अब राजीव रौथाण संभालेंगे, जिन्हें पुलिस लाइन से यहां भेजा गया है।
चौकी स्तर पर भी बदलाव
केवल थानों तक ही सीमित नहीं, बल्कि चौकी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। जौली ग्रांट और बिधौली चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती कर स्थानीय स्तर पर निगरानी मजबूत करने की कोशिश की गई है।
कई अधिकारी बदले गए
इस सूची में नवीन डंगवाल, दुर्गेश कोठियाल, अजय भट्टी, शिल्पा सैनी, जैनेंद्र राणा, प्रवीण सैनी, चिंतामणि त्रिपाठी, शिवदत्त जमलौकी, मीनू यादव, सूरज कंडारी और बलवीर सिंह जैसे कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand IAS IPS DM transfer: उत्तराखण्ड ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल के आसार जिलाधिकारी भी बदलेंगे
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
