Connect with us
उत्तराखण्ड के जाबांज डीएम मंगेश घिल्डियाल स्कूली बच्चो के साथ जन्मदिन मनाकर बने प्रेरणास्रोत

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड के जाबांज डीएम मंगेश घिल्डियाल स्कूली बच्चो के साथ जन्मदिन मनाकर बने प्रेरणास्रोत

उत्तराखण्ड IAS DM MANGESH GHILDIYAL

उत्तराखण्ड के जाबांज डीएम मंगेश घिल्डियाल स्कूली बच्चो के साथ जन्मदिन मनाकर बने प्रेरणास्रोत

1 min read

उत्तराखण्ड के जाबांज डीएम मंगेश घिल्डियाल स्कूली बच्चो के साथ जन्मदिन मनाकर बने प्रेरणास्रोत



डीएम मंगेश घिल्डियाल जो हमेशा अपने अनूठे काम की वजह से जाने जाते है, और दुसरो के लिए हमेशा ही प्रेरणास्रोत रहे है , ऐसे जाबांज अफसर है डीएम मंगेश घिल्डियाल जो पुरे उत्तराखण्ड के लोगो के दिलो में अपनी अमिट छाप बना चुके है। बता दें कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ही डीएम मंगेश घिल्डियाल ने रूद्रप्रयाग जिले के सतेराखाल के प्राथमिक स्कूल को गोद लिया है। दरअसल जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल अपनी तैनाती के बाद से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अनेक प्रयास करते आ रहे हैं। दो अक्टूबर को डीएम मंगेश घिल्डियाल का जन्मदिन था और उन्होंने कही बाहर जाके कोई हाई फाई पार्टी करने के बजाय अपने जन्मदिन को बेहद ही सीधे – सादे अंदाज में छात्रों के बीच मनाकर डीएम मंगेश ने एक मिसाल पेश की है।
फोटो वाया – मंगेश घिल्डियाल फैन क्लब
उत्तराखण्ड के जाबांज डीएम मंगेश घिल्डियाल स्कूली बच्चो के साथ जन्मदिन मनाकर बने प्रेरणास्रोत



यह भी पढ़ेविडियो- डीएम मंगेश घिल्डियाल ने रुद्रनाथ महोत्सव में पहाड़ी गीत से दिल जीत लिया लोगों का
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अपना जन्मदिन गोद लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय सतरेखाल के बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चौथी व पांचवी के बच्चों को गणित और विज्ञान विषय भी पढ़ाया। वर्तमान में यहां 34 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे है। डीएम मंगेश ने बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित सभी किताबें, कापी, लेखन सामग्री और बैग उपलब्ध कराने की बात भी कही। वे हमेशा बच्चो की आर्थिक मदद के लिए तत्पर रहते है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

To Top