Connect with us
Entry of these buses of Uttarakhand Roadways closed in Delhi, find out before traveling bus

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड रोडवेज की इन बसों कि दिल्ली में हुई एंट्री बंद, सफर से पहले पता कर लें

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड रोडवेज की इन बसों कि दिल्ली में हुई एंट्री बंद, सफर से पहले पता कर लें

1 min read

Uttarakhand Delhi Roadways Bus उत्तराखंड दिल्ली रूट के बीच अब सिर्फ यही बसें चलेंगी अन्य बसों को हुई नो एंट्री

उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक अब उत्तराखंड रोडवेज से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां.. बताया जा रहा है कि आगामी 1 अक्टूबर से दिल्ली में उन्ही बसों को एंट्री दी जाएगी, जो बीएस-6 इंजन स्टैंडर्ड की होंगी। बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम के पास अभी वॉल्वो एंव अनुबंधित बसो को मिलाकर करीब 50 बसें ही ऐसी हैं जो कि बीएस-6 की हैं।(Delhi Uttarakhand Roadways Bus)

यह भी पढ़ें- बागेश्वर जिले को मिला अपना बस डिपो यहां से सीधे दिल्ली देहरादून होंगी बसें संचालित

बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 250 बसों का संचालन उत्तराखंड से दिल्ली के लिए होता हैं। परिवहन निगम द्वारा बीते जून महीने में 141 सीएनजी बसों के लिए टेंडर निकाला गया था। इस टेंडर मे मुश्किल से सिर्फ 50 बसों के लिए ही एक-दो कंपनी सामने आई। वही इस पर परिवहन निगम के एमडी रोहित मीणा का कहना है कि एक महीने के अंदर और बसों का इंतजाम कर लिया जाएगा। उत्तराखंड रोडवेज की दिल्ली में एंट्री बंद होने से जहां एक ओर उत्तराखंड परिवहन निगम को भारी नुकसान होगा क्योंकि परिवहन निगम की सबसे अधिक कमाई दिल्ली बस सेवा से ही होती है वहीं दूसरी ओर कम बसों के होने से यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: रोडवेज बसों का संचालन होगा ठप, आउटसोर्स से भर्ती के विरोध में उतरे कर्मचारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top