Connect with us
Famous actress of Chhattisgarhi films Pushpanjali Sharma dies in Uttarakhand road accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा का निधन

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा का निधन

1 min read

Pushpanjali Sharma Road Accident: छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा की उत्तराखंड सड़क हादसे में मौत तीर्थ यात्रा पर आई हुई थी उत्तराखंड

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से आए दिन सड़क हादसों की खबर सुनने को मिलती है एक और सड़क हादसे की खबर उत्तराखंड के सतोली क्षेत्र से सामने आ रही है जिसमें छत्तीसगढ़ की मशहूर अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा की मृत्यु हो गई। बता दें कि पुष्पांजलि शर्मा अपने अन्य दो पड़ोसी सहेलियों के साथ तीर्थ यात्रा पर आई हुई थी मेरा तीर्थ यात्रा से वापस लौटते वक्त उनकी बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई जिससे बस में सोई हुई पुष्पांजलि शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई एवं अन्य दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।(Pushpanjali Sharma Road Accident)

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा निवासी मशहूर अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा अपनी ही कॉलोनी की दो अन्य महिलाओं के साथ तीर्थ यात्रा पर उत्तराखंड आई हुई थीं। हादसा गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे हुआ। बता दें कि हादसे के वक़्त पुष्पांजलि बस के स्लीपर कोच में सोई हुई थी। दुर्घटना मे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।बताते चले कि पुष्पांजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भंडारा ले जाया गया है।पुष्पांजलि का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को रायपुर में किया जाएगा।छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल से भी ज्यादा वक्त देने वाली कलाकार पुष्पांजली को आज इंडस्ट्री ने खो दिया।उनकी मौत की खबर के बाद से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारो मे शोक की लहर ।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top