देवभूमि दर्शन देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Breaking News- Gas geyser death news: 22 वर्षीय मुनमुन चितवान क…
1 min read
Gas geyser death news: नए साल व जन्मदिन से पहले चली गई युवती की जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम..
Gas geyser death News punjab munmun chitwan Shivsena leader Deepak Kamboj daughter: सर्दियों में अक्सर लोग नहाने के लिए गीजर में पानी गर्म करते है। हालांकि यही गीजर कभी-कभी आपकी जान का दुश्मन तक बन जाता है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पंजाब से सामने आ रही है ,जहां पर नहाते समय युवती की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतका के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े :Goa incident uttarakhand: गोवा हादसे में उत्तराखण्ड के 5 युवकों की मौत चम्पावत के मनीष भी शामिल
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर के मीठा बाजार क्षेत्र की निवासी 22 वर्षीय मुनमुन चितवान बीते बुधवार को नहाने के लिए बाथरूम में पहुंची। इस दौरान नहाते समय मुनमुन ने बाथरूम में गीजर का स्विच ऑन किया लेकिन गीजर की पाइप लीक हो गई, जिसके कारण मुनमुन को सांस लेने में दिक्कत हुई और वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गई। काफी देर तक जब मुनमुन बाथरूम से बाहर नहीं आई तो परिजन घबरा गए। इसके बाद उन्होंने दरवाजे को तोड़कर मुनमुन को बाथरूम से बाहर निकाला। मुनमुन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुनमुन का शव
डॉक्टरों ने बताया कि गैस लीक होने के कारण मुनमुन की मौत सांस रुकने से हुई। पुलिस प्रशासन की टीम ने मुनमुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकी।
जन्मदिन से पहले गई मुनमुन की जिंदगी ( Punjab news today)
मुनमुन के पिता उत्तर भारत के राष्ट्रीय प्रमुख शिवसेना नेता दीपक कंबोज ने बताया की नए साल के दिन ही उनकी बेटी का जन्मदिन था। परिवार के सभी लोग नए साल और बेटी के जन्मदिन की तैयारी में लगे हुए थे। लेकिन मुनमुन की मौत ने उनके परिजनों को जिंदगी भर का गहरा जख्म दे दिया। परिजनों का कहना है कि बेहद मिलनसार स्वभाव की थी जिसकी मौत के बाद से पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है।
