उत्तराखण्ड देहरादून
GOOD NEWS: लम्बे समय से बन्द पड़ी उत्तराखंड रोडवेज की श्रीनगर-दिल्ली बस सेवा फिर हुई शुरू
1 min read
Uttarakhand Roadways: कोरोना लाकडाउन से बन्द पड़ी रोडवेज की श्रीनगर-दिल्ली बस सेवा फिर हुई शुरू जानिए किराया
जब से यूपी ने उतराखण्ड रोडवेज की बसों को अपने राज्य की सीमाओं में प्रवेश की अनुमति दी है तब से उत्तराखंड और दिल्ली के बीच सफर काफी सुगम हो गया है। बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम के श्रीनगर डिपो से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। फिलहाल इस रूट के लिए दो बस चलाई गई हैं। इस रूट की बस सेवा सुचारू होने का लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बताते चलें कि पहले ही दिन दोनो बसों में दिल्ली की 39 सवारियां रवाना हुई है। सबसे खास बात तो यह है कि इस रूट के बीच रोडवेज को काफी यात्री मिल जाते है , इसलिए उत्तराखंड रोडवेज को भी दिल्ली – श्रीनगर बस सेवा सुचारू करने से काफी फायदा है।
यह भी पढ़ें– GOOD NEWS: दिल्ली से उत्तराखंड के बीच सुबह की बस शुरू, चार बसें फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भी
कोरोना संक्रमण में तेजी आने की वजह से दिल्ली की बस सेवा नौ मई को बंद कर दी गई। लगभग दो माह बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद श्रीनगर डिपो ने दिल्ली की बस सेवा बहाल कर दी। बता दें कि उत्तराखंड रोडवेज के श्रीनगर डिपो से दिल्ली के लिए तीन बस चलती हैं। दिल्ली के लिए सुबह 7, 8 और साढ़े नौ बजे बस चलती है। यह बस दूसरे दिन सुबह लौटती है। अगर बात करें श्रीनगर से दिल्ली के किराये की तो यह पूर्व की भांति 550 रुपये ही रखा गया है। लोगों में इस बस सेवा को शुरू करने के बाद काफी खुशी देखने को मिल रही है।
