UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION उत्तराखण्ड
GOOD NEWS: दिल्ली से उत्तराखंड के बीच सुबह की बस शुरू, चार बसें फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भी
1 min read
Uttarakhand Roadways : दिल्ली(Delhi) कश्मीरी गेट आइएसबीटी से देहरादून के लिए पहली बस सुबह पांच बजे, चार बसें फरीदाबाद और गुरुग्राम(Gurugram) के लिए भी
उत्तराखंड में जैसे जैसे अब कोरोना के मामलों में कमी आ रही है वैसे वैसे सरकार भी अब धीरे धीरे धीरे जनता को राहत दे रही है। अगर बात करें उत्तराखंड परिवहन निगम(Uttarakhand Roadways) की तो अब अब दिल्ली(Delhi) कश्मीरी गेट आइएसबीटी से भी देहरादून के लिए पहली बस सुबह पांच बजे मिलेगी। रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली आइएसबीटी से भी सुबह पांच बजे से आठ बजे के बीच और शाम को छह बजे से रात दस बजे के बीच बसों का अधिक संचालन करने की बात कही है। बता दें कि दिल्ली के लिए अब पूर्व की तरह सुबह पांच बजे से रोडवेज बस मिलेगी। रोडवेज प्रबंधन की ओर से दिल्ली के लिए दून ऋषिकेश और हरिद्वार से रोज 50 बसें संचालित करने का आदेश दिया गया है। सबसे खास बात तो यह है कि सभी बसें वाया करनाल होकर संचालित होंगी। रात्रि में फिलहाल केवल चार बसें दिल्ली मार्ग पर चलेगी, जिनमें दो दिल्ली जबकि शेष फरीदाबाद और गुरूग्राम(Gurugram) जाएंगी।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह के बावजूद बस संचालन की मंजूरी नहीं मिलने के बाद उत्तराखंड ने दो जुलाई से वाया यमुनानगर, करनाल होकर दिल्ली के लिए बस चलानी शुरू कर दी थी। यह मार्ग 65 किमी लंबा है, लेकिन रोडवेज को इसमें भी यात्रियों की प्रतिक्रिया बढ़िया मिल रही। यह भी बता दें कि अभी तक देहरादून से दिल्ली के लिए सबसे पहली बस सुबह छह बजे जा रही थी, लेकिन बुधवार से इसे सुबह पांच बजे कर दिया गया है।
