Connect with us
Good news: Uttarakhand's first sports university will open in Haldwani. Haldwani sports University devbhoomidarshan17.com

Home / उत्तराखण्ड / खुशखबरी: उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय खुलेगा हल्द्वानी में

उत्तराखण्ड देहरादून

खुशखबरी: उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय खुलेगा हल्द्वानी में

1 min read

Haldwani sports University: खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने उठाया बड़ा कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी खेल विश्वविद्यालय को सैद्धांतिक मंजूरी…

राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस विषय में राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक राज्य सरकार ने प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है। बताया गया है कि उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यलाय हल्द्वानी में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि हल्द्वानी में यह खेल विश्वविद्यालय में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 100 एकड़ में यह खेल विश्वविद्यालय बनेगा। जिसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल को हल्द्वानी स्थित स्टेडियम के आस-पास ही जमीन तलाशने के निर्देश दे दिए गए हैं।
(Haldwani sports University)
यह भी पढ़ें- Uttrakhand alcohol price: उत्तराखण्ड सरकार ने दी नई आबाकारी नीति को मंजूरी, प्रदेश में अब शराब होगी बेहद सस्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के संबंध में बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं और आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएं। इसके लिए उन्होंने स्वर्णिम गुजरात स्पोटर्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की सेवाएं लेने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैठक में खेल विश्वविद्यालय के एक्ट, नियमावली आदि बनाने के संबंध में भी निर्णय लिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मुहैया हो सकेंगे।
(Haldwani sports University)

यह भी पढ़ें- Mansi Negi railway job: उत्तराखण्ड सरकार से उठी उम्मीद तो खुद की प्रतिभा के दम पर मानसी नेगी ने रेलवे में नौकरी को दिया ट्रायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top