Connect with us
Uttarakhand news: Good news for liquor lovers, government down alcohol price, excise policy approved.

Home / उत्तराखण्ड / Uttrakhand alcohol price: उत्तराखण्ड सरकार ने दी नई आबाकारी नीति को मंजूरी, प्रदेश में अब शराब होगी बेहद सस्ती

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttrakhand alcohol price: उत्तराखण्ड सरकार ने दी नई आबाकारी नीति को मंजूरी, प्रदेश में अब शराब होगी बेहद सस्ती

1 min read

Uttrakhand alcohol price: शराब के शौकीनों की बल्ले बल्ले, अप्रैल से घटेंगे दाम, मयखानों में जमकर छलकेंगे जाम, उत्तराखण्ड सरकार ने दी नई आबाकारी नीति को मंजूरी….

शराब के शौकीनों को उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में शराब के शौकीनों को अब शराब खरीदने के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी।जी हां… प्रदेश सरकार ने न‌ई आबाकारी नीति को मंजूरी देते हुए शराब की कीमतों को सस्ता करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब आगामी अप्रैल माह से उत्तराखंड के मयखानों में देशी-विदेशी शराब सस्ती हो जाएगी। बताया गया है कि प्रदेश सरकार ने यह फैसला उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में शराब की तस्करी को देखते हुए लिया है। सरकार का मानना है कि शराब की कीमतों को कम करने से उत्तर प्रदेश से होने वाली शराब की तस्करी को काफी हद तक कम किया जा सकता है । बताया जा रहा है कि अप्रैल माह से शराब की बोतलों की कीमतों में 100 से 300 रूपए तक की कमी आ जाएगी।
(Uttrakhand alcohol price)
यह भी पढ़ें- Video: उत्तराखण्ड पुलिस DGP ने कहा शराब पीकर देवभूमि में मचाया हुड़दंग तो खैर नहीं, कटेगा चालान

सरकार द्वारा मंजूर न‌ई आबाकारी नीति के अहम बिंदु:-
1- अब प्रदेश में शराब उत्तर प्रदेश के मुकाबले महज 20 रुपये महंगी रखी जाएगी।
2- सरकार के इस निर्णय से न‌ई आबाकारी नीति लागू होने के बाद प्रदेश में शराब के दामों में 100 से 300 रुपये तक प्रति बोतल की कमी आ जाएगी।
3- सरकार द्वारा तीन रूपए प्रति बोतल के हिसाब से महिला कल्याण, युवा कल्याण व खेल विभाग और गौवंश संरक्षण के लिए बतौर सेस वसूला जाएगा। जिससे विभागों के राजस्व में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
4- शराब को सस्ती करने के लिए मिनिमम गारंटी ड्यूटी (एमजीडी) में कमी का निर्णय लिया गया है।
5- न‌ई आबाकारी नीति के तहत प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।
6- पूर्व में आवंटित शराब की दुकानों को स्वामी 15 प्रतिशत अधिक भुगतान कर अगले वित्तीय वर्ष में भी संचालित कर सकते हैं। जिन दुकानदारों द्वारा इस प्रक्रिया में रूचि नहीं दिखाई जाएगी केवल उन्हीं दुकानों के लिए सरकार द्वारा लाटरी निकालकर दुकानें आवंटित की जाएंगी।
(Uttrakhand alcohol price)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बीच सड़क पर दारू के पैग, प्लेन में सिगरेट का कश लगाने वाले यूट्यूबर पर दर्ज हुई FIR

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top