उत्तराखण्ड देहरादून
GOOD NEWS: देहरादून चंडीगढ़ के बीच की दूरियां हो जाएंगी कम ,सफर होगा मात्र 2 घंटे में
1 min read
Dehradun Chandigarh Highway: देहरादून से चंडीगढ़ की दूरी होगी 70 किलोमीटर तक कम सफर होगा सिर्फ 2 घंटे में
देहरादून से चंडीगढ़ का सफर करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां दिल्ली देहरादून हाईवे के बाद अब देहरादून से चंडीगढ़ का सफर सिर्फ 2 घंटे में तय किया जा सकेगा। बता दें कि देहरादून से चंडीगढ़ के बीच नई सड़क बनाने की योजना की जा रही है। इस सड़क के बनने से देहरादून से चंडीगढ़ तक की दूरी लगभग 70 किलोमीटर तक कम हो जाएगा। दूरी कम होने से देहरादून से चंडीगढ़ सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। बताते चलें कि नई सड़क निर्माण के बाद देहरादून से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री हिमाचल के नाहन से डालडाघाट की ओर ना जाते हुए सीधे पंचकूला से होते हुए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।(Dehradun Chandigarh Highway)
यह भी पढ़िए:दिल्ली से हरिद्वार के बीच चलने जा रही है विशेष कांवड़ एक्सप्रेस देख लीजिए समय सारणी
अभी देहरादून से चंडीगढ़ की दूरी वाया पोंटा साहिब होते हुए लगभग 170 किलोमीटर है इस कारण देहरादून से चंडीगढ़ पहुंचने में 3 से 4 घंटे तक का समय लग जाता है इस नई सड़क के बन जाने से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। देहरादून से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत भी होगी दूरी कम होने के साथ ही उनका समय भी बचेगा । इस नई सड़क निर्माण को लेकर मुख्य सचिव द्वारा देहरादून चंडीगढ़ एलाइनमेंट पर कार्य करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं वही एनएचएआई हाईवे देहरादून के निकट लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़िए:दिल्ली सहारनपुर हाईवे होगा रेड लाइट फ्री बिना रुके पहुंचेंगे देहरादून
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
