Highlights देवभूमि दर्शन
SBI CBO bharti 2026: एसबीआई में सर्किल बेस्ड आफिसर के 2050 पदों पर निकली भर्ती
1 min read
SBI CBO BHARTI 2026: एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदो पर निकली भर्ती, 29 जनवरी से 18 फरवरी तक कर सकते है आवेदन ..
SBI CBO BHARTI 2026: For 2050 post apply soon from 29 jan uttarakhand govt jobs news today: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत बैंक देश के विभिन्न सर्किलों मे कुल 2,050 नियमित पदों और 223 बैकलॉग पदों पर भर्ती करेगा।
यह भी पढ़े :Almora Cyber Crime: अल्मोड़ा में SBI एप डाउनलोड करना पड़ा भारी लगा 4.5 लाख का चूना
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 29 जनवरी 2026
आवेदन के अंतिम तिथि : 18 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड : मार्च 2026
ऑनलाइन लिखित परीक्षा : मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट : sbi. Co. In /careers या sbi. Bank. in/careers
योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री, इंजीनियरिंग मेडिकल , CA, कॉस्ट अकाउंटिंग जैसे प्रोफेशनल डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र है।
अनिवार्य : आवेदक के पास किसी भी अनुचित वाणिज्य बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी पद पर कम से कम 2 वर्ष का अनुभव ( 31 दिसंबर 2025 तक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष ( 31.12.2025 ) तक के बीच होनी चाहिए । आरक्षित श्रेणी sc ,st, obc, pwbd मे आयु में छूट।
स्थानीय भाषा : जिस सर्कल के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है वहां स्थानीय भाषा की अच्छी समझ और दक्षता अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
ऑनलाइन टेस्ट (170 अंक): इसमें 120 अंकों का ऑब्जेक्टिव
टेस्ट (2 घंटे) और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (30 मिनट) शामिल होगा। ऑब्जेक्टिव टेस्ट में बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश और कंप्यूटर एप्टीट्यूड के प्रश्न होंगे
स्क्रीनिंगः इसमें उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों और अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
इंटरव्यूः स्क्रीनिंग में सफल उम्मीदवारों को 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
स्थानीय भाषा टेस्ट: यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो उसे यह टेस्ट पास करना होगा।
वेतन और सुविधाएं
जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती मूल वेतन 48,480 रुपये प्रतिमाह होगा (जिसमें 2 अग्रिम वेतन वृद्धियां शामिल हैं)। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), पेट्रोल भत्ता और चिकित्सा जैसी कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS वर्ग: 750 रुपये।
SC/ST/PwBD वर्गः कोई शुल्क नहीं
