Connect with us
Dharmendra Pradhan Resign as Union Education Minister After NEET Paper Leak Controversy CJP protest Delhi
सांकेतिक फोटो Dharmendra Pradhan Resign

Home / Highlights / Dharmendra Pradhan Resign: NEET पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Dharmendra Pradhan Resign: NEET पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

1 min read

(|Dharmendra Pradhan Resign, NEET UG 2026, NEET Paper Leak, Education Minister, CBI Investigation, CBT Exam, NEET News| CJP Protest Jantar Mantar Delhi| नीट विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा

(|Dharmendra Pradhan Resign NEET UG 2026, NEET Paper Leak, Education Minister, CBI Investigation, CBT Exam, NEET News| CJP Protest Jantar Mantar Delhi| नीट-यूजी 2026 परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और उसके बाद देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विस्तृत संदेश जारी करते हुए अपने निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के चार दशकों से अधिक समय शिक्षा, विद्यार्थियों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित किए हैं और हमेशा यह माना है कि मजबूत एवं समावेशी शिक्षा व्यवस्था ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है।

यह भी पढ़े :CJP PROTEST: NEET विवाद के बीच NTA में बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी नौकरी से बाहर

युवाओं की भावनाओं का सम्मान बताया प्राथमिकता
(Youth Aspirations & Education Reform)

अपने संदेश में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं, उनके सपनों और उनकी न्यायसंगत अपेक्षाओं का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिला, जिसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

नीट-यूजी 2026 में मिली अनियमितता पर लिया गया बड़ा फैसला
(NEET UG 2026 Paper Leak)

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। इसके साथ ही परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया और दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की गई। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अगले वर्ष से नीट परीक्षा को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Mode) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा कराना था सबसे बड़ी जिम्मेदारी
(NEET Re-Exam 2026)

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन और विभिन्न एजेंसियों ने मिलकर समन्वित रूप से कार्य किया। छात्रों, अभिभावकों और संबंधित संस्थाओं के सहयोग से 21 जून 2026 को पुनः आयोजित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

यह भी पढ़े :Viral marriage news today: 3 सगी बहनों ने एक ही दूल्हे से की शादी विरोध पर दशरथ का दिया उदाहरण

जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटने की बात कही
(Education Ministry Statement)

अपने बयान में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के पहले दिन से ही उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वीकार की और कभी भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे। उनका स्पष्ट संकल्प था कि परीक्षा माफिया की वजह से किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और हर छात्र को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रतिबद्धता दोहराई
(Education Reforms India)

इस्तीफे के साथ धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधार की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में नई व्यवस्थाओं और तकनीकी सुधारों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं को और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाया जाएगा, ताकि देश के युवाओं का विश्वास शिक्षा प्रणाली पर और मजबूत हो सके।

Continue Reading

More in Highlights

To Top