Connect with us
Gas cylinder booking time: panic caused by the death of two elderly people uttar pradesh shortage breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Gas cylinder booking time)

Home / Highlights / Gas cylinder booking: गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन, दो बुजुर्गों की मौत से मचा हड़कंप

Highlights देवभूमि दर्शन

Gas cylinder booking: गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन, दो बुजुर्गों की मौत से मचा हड़कंप

1 min read

Gas cylinder booking time : गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी लाइन, दो बुजुर्गों की मौत

Gas cylinder booking time: panic caused by the death of two elderly people uttar pradesh shortage breaking news today: देश में गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ती परेशानी के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी लाइन में खड़े दो बुजुर्गों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटनाएं पंजाब के बरनाला और उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हुई हैं, जिससे लोगों में चिंता और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand LPG cylinder news: उत्तराखण्ड में पर्याप्त घरेलू गैस, रोज आ रहे 74 हजार नए सिलेंडर

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गढ़ी खानखाना निवासी 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी सुबह करीब 6 बजे ही स्थानीय गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लग गए थे। करीब तीन घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसी तरह पंजाब के बरनाला जिले में भी सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शैहना निवासी 66 वर्षीय भूपण कुमार मित्तल शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों बुजुर्गों की मौत हृदयाघात से होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में गैस सिलेंडर की व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं, जिससे बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top