UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Nursing Recruitment: नर्सिंग भर्ती में अनुभवी अभ्यर्थियों को मौका- महासचिव अंकित भट्ट
1 min read
Uttarakhand Nursing Recruitment: नर्सिंग भर्ती में अनुभवी अभ्यर्थियों को मौका- महासचिव अंकित भट्ट उत्तराखंड नर्सिंग भर्ती में अनुभव को मिले प्राथमिकता, नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं लेखक अंकित भट्ट ने उठाई मांग…. (Uttarakhand Nursing Recruitment Update)
Uttarakhand Nursing Recruitment Update Ankit Bhatt Demands Priority for Experienced Candidates in Uttarakhand: उत्तराखंड में आगामी नर्सिंग भर्ती को लेकर नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं लेखक अंकित भट्ट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाली नर्सिंग भर्तियों में अनुभव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर हो सके और मरीजों को अनुभवी स्टाफ मिल सके।
यह भी पढ़े :Harshika Rikhari yoga: अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन 2026 में हल्द्वानी की हर्षिका का जलवा
पूर्व भर्तियों की परिस्थितियां थीं अलग (Nursing Recruitment Update Ankit Bhatt )
अंकित भट्ट ने कहा कि पहले भी नर्सिंग भर्तियां बिना अनुभव के कराई गई थीं, लेकिन उस समय हालात अलग थे। कोरोना महामारी, अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी और लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया लंबित होने जैसी परिस्थितियों को देखते हुए उस समय निर्णय लिया गया था। लेकिन अब मौजूदा समय में परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।
अनुभव से सुधरेगी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता (Experienced Nurse Jobs)
उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि भर्ती प्रक्रिया में अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए। अनुभव रखने वाले नर्सिंग कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होता है और मरीजों का भरोसा भी अधिक रहता है। अस्पतालों में प्रशिक्षित और अनुभवी स्टाफ होने से इलाज व्यवस्था मजबूत होती है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand samvida employee: संविदा कार्मिक नियमितीकरण नियमावली में होगा संशोधन
केंद्रीय भर्ती का भी दिया उदाहरण (Government Nursing Jobs)
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की कई भर्तियों में अनुभव की शर्त पूरी किए बिना आवेदन तक नहीं किया जा सकता। ऐसे में राज्य स्तर की नौकरियों में बिना अनुभव के नियुक्ति देना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि उत्तराखंड में भी इसी मॉडल को अपनाया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री से जताई उम्मीद (Uttarakhand Health News)
अंकित भट्ट ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और आगामी नर्सिंग भर्ती को अनुभव के आधार पर संपन्न कराया जाएगा। इस मांग को लेकर नर्सिंग कर्मियों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।
