Connect with us
Haldwani News Today: Fire breaks out at Haldwani Amazon store, 2 employees died uttarakhand breaking news live
Image : social media ( Haldwani News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News Today: हल्द्वानी अमेजन स्टोर में भड़की आग 2 कर्मचारियों की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani News Today: हल्द्वानी अमेजन स्टोर में भड़की आग 2 कर्मचारियों की चली गई जिंदगी

1 min read

Haldwani News Today : अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत

Haldwani News Today: Fire breaks out at Haldwani Amazon store, 2 employees died uttarakhand breaking news live : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर अमेजन कंपनी में आग लगने से दो कर्मचारियों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news नेपाल ने अब टनकपुर अल्मोड़ा को बताया अपना, क्या है भारत-नेपाल सीमा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब अमेजॉन कंपनी स्टोर में अचानक से आग धधक उठी। आग इतनी तेजी से स्टोर में फैली की अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इतना ही नहीं बल्कि हादसे के वक्त स्टोर का दरवाजा बाहर से बंद था और दोनों कर्मचारी अंदर सो रहे थे।

दो कर्मचारियों की आग में झुलसकर मौत ( nainital haldwani news today) Uttarakhand fire news

जैसे ही आग लगने की घटना पुलिस प्रशासन को मिली तो वह तुरंत फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शटर बंद होने के कारण काफी मुश्किल से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कटर की मदद से सटर को काटते हुए कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्टोर के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। बताते चलें आग में स्टोर के भीतर रखा लाखों रुपए का सामान डिलीवरी पार्सल एक चार्जिंग पर लगी स्कूटी और एक मालवाहक टेंपो भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़े :Champawat News Today: पंजाब में मिठाई की दुकान में लगी आग चम्पावत के युवक की गई जिंदगी

मृतकों की हुई शिनाख्त ( nainital news today)

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसके वास्तविक कारणों का पता जाँच पूरी होने के बाद ही पता लग सकता है। अग्निकांड में झुलसे मृतकों की पहचान गोलापुर निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के रूप में हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top