Connect with us
Haldwani News Today: Pithoragarh pregnant woman manisha suicide case makes serious allegations in video of dowry nainital uttarakhand breaking news
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News Today: हल्द्वानी गर्भवती महिला ने खत्म कर दी जिंदगी वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani News Today: हल्द्वानी गर्भवती महिला ने खत्म कर दी जिंदगी वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

1 min read

Haldwani News Today: Haldwani News Today haldwani married women news uttarakhand pregnant woman news nainital breaking news today हल्द्वानी में छह माह की गर्भवती महिला की मौत से सनसनी, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; सास और ननद पर मुकदमा दर्ज

Haldwani News Today: Pithoragarh pregnant woman manisha suicide case makes serious allegations in video of dowry nainital uttarakhand breaking news: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जहां छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई‌। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस को महिला द्वारा मौत से पहले बनाया गया एक वीडियो भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। मायके वालों के आरोपों और पुलिस को मिली वीडियो से अब मामला और गंभीर हो गया है। इस घटना में केवल एक महिला की ही नहीं, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे छह माह के शिशु की भी मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand PCS result: नैनीताल की कृतिका ने उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा बनी वित्त अधिकारी

मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली थी महिला Haldwani Pregnant Woman Death

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के दमुवाढूंगा के मल्ला प्लॉट क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय मनीषा देवी का विवाह लगभग चार वर्ष पहले संतोष कुमार के साथ हुआ था। मनीषा मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र की रहने वाली थी। सोमवार दोपहर घर के भीतर उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दहेज हत्या का मुकदमा (Dowry Harassment Allegation)

मृतका के भाई संजय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उसकी बहन को दहेज की मांग और अन्य घरेलू मुद्दों को लेकर लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। शिकायत के अनुसार सास नन्दी देवी और ननद चम्पा द्वारा बार-बार प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है। मायके पक्ष का कहना है कि कई बार समझाने और रिश्तों को सामान्य बनाने की कोशिशों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि लंबे समय से चल रही मानसिक प्रताड़ना ने आखिरकार मनीषा को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

मौत से पहले बनाया वीडियो लगाए गंभीर आरोप (Video Before Death)

मामले की जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि मनीषा ने मौत से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। परिजनों के अनुसार इस वीडियो में उसने अपनी सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, उसमें दर्ज तथ्यों और अन्य साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच (Police Investigation)

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका की सास नन्दी देवी और ननद चम्पा के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्योंकि विवाह को सात वर्ष पूरे नहीं हुए थे, इसलिए नियमानुसार मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच संपन्न कराई गई, ताकि जांच में किसी प्रकार की शंका न रहे।

तीन साल के मासूम बच्चे के सिर से उठा मां का साया (haldwani news today Family Tragedy)

मनीषा अपने पीछे तीन वर्ष के एक मासूम बेटे को छोड़ गई है। परिवार का कहना है कि वह अपने बच्चे और आने वाले शिशु के बेहतर भविष्य के सपने देख रही थी, लेकिन परिस्थितियां इतनी प्रतिकूल हो गईं कि उसका जीवन असमय समाप्त हो गया। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :Champawat News Today: नेपाल पुलिस का जवान शारदा नदी में डूबा चाचा की भी ग‌ई जिंदगी

(Further Action)

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामले में प्राप्त वीडियो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद, दहेज उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top