UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News Today: शादी के महज 6 दिन बाद हल्द्वानी की बेटी की पति ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read
Haldwani News Today: शादी को हुआ भी नही था हफ़्ताभर ,नई नवेली दुल्हन का कर दिया मर्डर, बेड के अंदर डाला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी…
Haldwani News Today: six days after marriage, Haldwani daughter Nisha Parveen murder case by husband uttarakhand breaking news today : मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर शादी के छठे दिन ही नव विवाहिता का हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वही आरोपी युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL samvida news: उपनल कर्मचारियों को अब मिलेंगे 27 अवकाश और भत्ते
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी की बनभूलपुरा वार्ड 32 निवासी (28) वर्षीय निशा परवीन का विवाह बीते 26 अप्रैल को मूल रूप से बिहार के वैशाली निवासी मोहम्मद एजाज़ से हुआ था। मोहम्मद एजाज मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में बैग बनाने का काम करता है, जहां पर वह लक्ष्मणपुरी नबी करीम में किराए पर रहता है। शादी के तीन दिन बाद 29 अप्रैल को एजाज अपनी पत्नी निशा को हल्द्वानी से दिल्ली अपने कमरे पर ले गया था।
एजाज दहेज के लिए निशा को कर रहा था परेशान (delhi murder case)
परिजनों ने आरोप लगाया कि एजाज निशा को दिल्ली लाते ही उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा था। इतना ही नही बल्कि उसके साथ मारपीट भी कर रहा था। इस बात की जानकारी निशा ने स्वयं अपने परिवार को दी थी।
बेड के अंदर रखा शव (Haldwani News Today) india crime news
बीते 2 मई को एजाज ने अपनी पत्नी निशा के साथ झगड़ा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक ना हो इसलिए एजाज ने हत्या के बाद अपनी पत्नी का शव घर में रखे बेड में अंदर डाला और बाहर दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया।
शव से आई दुर्गंध तो पड़ोसियों को लगी भनक (Nisha Parveen (28) a resident of Banbhulpura Ward 32, Haldwani murder case)
जैसे-जैसे समय बीतता गया शव से दुर्गंध आने लगी, जिस पर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 8 मई को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची जिन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर बेड के अंदर से निशा परवीन का शव बरामद किया। पुलिस प्रशासन द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आशंका जताई जा रही है ,कि आरोपी एजाज ने निशा का गला घोंटकर हत्या की है।
यह भी पढ़े :UPNL news today: उपनल कर्मचारियों को समान वेतन के साथ मिलेगा सरकारी कर्मियों के बराबर DA
नौकरी के लिए निशा गई थी दिल्ली, यहीं दे बैठी एजाज को अपना दिल ( delhi nisha murder case)
बताते चलें निशा के पिता दर्जी थे ,जिनकी पेशे में कमाई कम हुई तो उन्होंने ऑटो चलाने का काम शुरू किया। करीब 4 साल पहले निशा ने हल्द्वानी के एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था, हालांकि एक साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद निशा नौकरी की तलाश में दिल्ली पहुंची और लक्ष्मणपुरी के एक बैग बनाने की फैक्ट्री में काम करने लगी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (delhi crime news breaking)
काम के दौरान निशा की मुलाकात एजाज से हुई जिनके बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने शादी की। हालांकि निशा को यह नही मालूम था कि उसके साथ एजाज इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। पुलिस प्रशासन द्वारा बीते रविवार को आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की है।
