Connect with us
Haridwar marriage bus accident: Bus full of wedding guests crashes on Najibabad highway road today
फोटो सोशल मीडिया Haridwar marriage bus accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haridwar marriage bus accident: बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख पुकार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार

Haridwar marriage bus accident: बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख पुकार

1 min read

Haridwar marriage bus accident: Bus full of wedding guests crashes on Najibabad highway road today: हरिद्वार हाईवे पर बरातियों से भरी बस उत्तराखण्ड रोडवेज से टकराईं, कई घायल… देर रात मचा हड़कंप

Haridwar marriage bus accident: Bus full of wedding guests crashes on Najibabad highway road today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे से सामने आ रही है जहां मंगलवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बारातियों से भरी एक बस, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस से आमने-सामने टकरा गईं। हादसा रसियाबढ़ के पास उस समय घटित हुआ, जब बिजनौर से हरिद्वार आ रही बस और देहरादून से नागलसोती की ओर जा रही उत्तराखण्ड रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बसों के अंदर फंसे यात्रियों में दहशत फैल गई। अंधेरे और हाईवे पर बिखरे मलबे के बीच हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए थे। इसी बीच सूचना मिलते ही श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सबसे गंभीर स्थिति उस यात्री की थी, जो चालक सीट के पीछे बुरी तरह फंस गया था। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी सहयोग किया, जिससे राहत कार्य में तेजी आई। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई और कई जिंदगियां बचाई जा सकीं।

हादसे में कुल 15 लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में अनीश (60), मुराद अली, सुहैल, नईम और नाजिर शाह शामिल हैं, जो अधिकतर नागलसोती क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather today: शुरू हुआ बारिश बर्फबारी का दौर आरेंज अलर्ट जारी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top