Connect with us
Haridwar news today: fake signature case Junior Assistant Principal of Inter College suspended uttarakhand live update
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार फर्जी हस्ताक्षर मामला इंटर कॉलेज के कनिष्ठ सहायक प्रधानाचार्य निलंबित

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार फर्जी हस्ताक्षर मामला इंटर कॉलेज के कनिष्ठ सहायक प्रधानाचार्य निलंबित

1 min read

Haridwar news today  : शुल्क से जुड़े दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पद से निलंबित…

Haridwar news today: fake signature case Junior Assistant Principal of Inter College suspended uttarakhand live update  : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से एक बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही है, जहां पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक को शुल्क से जुड़े दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर करने और शुल्क की धनराशि के गबन के आरोप में पद से निलंबित कर दिया गया है। बताते चले यह निर्णय विद्यालय की प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से लिया है।

यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार उपनल के माध्यम से तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

बता दें हरिद्वार जिले के बहादराबाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी के प्रधानाचार्य सतपाल सिंह और कनिष्ठ सहायक अमन सैनी पर शुल्क संबंधित दस्तावेजों में गड़बड़ी और गबन के गंभीर आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं बल्कि प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक को दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर करने और शुल्क की धनराशि के गबन के आरोपों के चलते पद से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति ने मामले की विभागीय जांच कराने की संस्तुति भी की है।

रसायन विज्ञान की प्रवक्ता आशा चौहान को सौंपा गया पद ( haridwar news today)

निलंबन के बाद प्रधानाचार्य का कार्यभार रसायन विज्ञान की प्रवक्ता आशा चौहान को सौंपा गया है, जबकि कनिष्ठ सहायक को विद्यालय की कक्ष संख्या चार से संबंद्ध कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। इसके अलावा निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। प्रबंध समिति की इस कार्रवाई से विद्यालय में हड़कंप मचा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top