UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar news today: हरिद्वार उपनल के माध्यम से तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
1 min read
Uttarakhand haridwar news today: UPNL data entry operator arrested to taking bribe in GST office: हरिद्वार में विजिलेंस की कार्रवाई: जीएसटी कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Uttarakhand haridwar news today: UPNL data entry operator arrested to taking bribe in GST office: उत्तराखण्ड से बड़ी खबर… उपनल कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार… जी हां…विजिलेंस टीम ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जीएसटी कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लंबित टैक्स प्रकरण को निपटाने के नाम पर रकम मांगने का आरोप है। बताया गया है कि आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर उपनल के माध्यम से जीएसटी कार्यालय में तैनात था।
शिकायत से शुरू हुई कार्रवाई
सतर्कता अधिष्ठान को मिली शिकायत में बताया गया कि एक औद्योगिक इकाई वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। इसके बावजूद जीएसटी लागू होने से पहले के वैट टैक्स से जुड़ा मामला लंबित था, जिसमें विभाग की ओर से लगभग 1 लाख 76 हजार रुपये की देनदारी बताई गई थी। आरोप है कि इस प्रकरण को निपटाने और राहत दिलाने के एवज में कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल ने शिकायतकर्ता से 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग की थी और रकम किस्तों में देने की बात कही थी।
जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को चिन्हित नोट दिए गए और पूरी कार्रवाई पर निगरानी रखी गई। 24 फरवरी को रोशनाबाद स्थित सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 कार्यालय के पास आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।
लंबे समय से था तैनात
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद सेमवाल निवासी जगजीतपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उपनल के माध्यम से पिछले करीब 18 वर्षों से संविदा पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।
आगे की जांच जारी
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब उसके आय-व्यय, संपत्ति और अन्य वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। फिलहाल इस गिरफ्तारी के बाद विभागीय स्तर पर भी हलचल तेज है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand police news today: रूद्रपुर में पुलिस दरोगा 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
