UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar News: हरिद्वार के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में दफन मिले शव
1 min read
Haridwar News Today : Two Sadhus Found Murdered and Buried Near Pathreshwar Mahadev Temple : पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर, क्षेत्र में फैली दहशत
Haridwar News Today : Two Sadhus Found Murdered and Buried Near Pathreshwar Mahadev Temple : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के शवों को मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबाया गया जिन्हें पुलिस प्रशासन ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े :Dehradun Crime News: देहरादून में मिलने के बहाने बुलाकर PG संचालक को मारी गोली, बची जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र अंतर्गत पथरी थाना क्षेत्र शिवगढ़ गांव में पथरेश्वर महादेव का काफी पुराना शिव मंदिर है। इस मंदिर में सेवागिरी और उत्तम गिरी नाम के दो साधु रह रहे थे। दोनों साधु मंदिर की देखभाल करने के साथ पूजा पाठ का कार्य भी संभालते थे।
सोमवार को साधु हुए लापता तो गहराया संदेह ( haridwar crime news today)
बीते सोमवार की सुबह दोनों साधु मंदिर परिसर में नजर नहीं आए तो ग्रामीणों को शक होने लगा। शक के आधार पर साधुओं की खोजबीन की गई तो इस दौरान मंदिर परिसर में जंगल के पास लोगों को जमीन की खुदाई मिली, जिससे उनका शक स्पष्ट होता गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन की टीम को दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची जहां पर उन्होंने जमीन में दबे दो साधुओं के शवों को बाहर निकाला।
तीन वेशधारी शक के घेरे में (haridwar breaking news)
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो जांच में सामने आया कि बीते शनिवार की रात तीन साधु वेशधारी मंदिर परिसर में ठहरे थे, लेकिन तीनों अब गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस का शक कहीं ना कहीं इस हत्याकांड पर उन तीनों वेशधारियों पर जा रहा है जो अचानक गायब हुए है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल गहनता से की जा रही है वहीं तीनों वेशधारियों को भी खोजा जा रहा है।
दो साधुओं की ह्त्या ( haridwar latest news update) Uttarakhand crime news
दोनों साधुओं की हत्या पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक सेवागिरी और उत्तम गिरी कहाँ के रहने वाले थे इसका उन्हें कुछ पता नहीं है। तीन साधु वेशधारी मंदिर में ही रुके थे इसलिए अंदेशा जताया जा रहा है कि तीनों वेशधारी मृतक साधुओं के परिचित रहे होंगे। लेकिन ऐसा क्या कारण रहा होगा जो उन्होंने दोनों की हत्या कर डाली।
यह भी पढ़े :Car Accident today: ट्रक के पीछे घुसी तेज रफ्तार कार दम्पति की गई जिंदगी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
योजना बनाकर की गई हत्या ( haridwar news today)
बताते चलें दोनों साधुओं की हत्या सोच समझकर रणनीति के तहत की गई है। एक साधु का गला दबाकर दम घोंटकर हत्या की गई है जबकि दूसरे साधु पर चाकू से घातक प्रहार कर वार किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि हत्याकांड को छुपाने के लिए दोनों के शवों को जंगल में दफनाया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
