Highlights UTTARAKHAND NEWS
Holi 2026 Date Confusion: होली और होलिका दहन कब है 2 ,3 या 4 मार्च
1 min read
Holi 2026 Date Confusion : Holi 2026 Date Confusion | होली 3 या 4 मार्च कब है?
Holi 2026 Date Confusion Holika dahan: क्या होली 3 मार्च को है या 4 मार्च को? और सबसे बड़ा सवाल — होलिका दहन आखिर कब किया जाए? इस बार होली को लेकर लोगों में भारी असमंजस है, क्योंकि इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि, भद्रा काल और चंद्रग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
Holika Dahan 2026 | भद्रा काल और चंद्रग्रहण का असर
ज्योतिषाचारियों के अनुसार, होली पर इस बार ग्रहण पड़ रहा है, इसलिए कुछ विद्वान 2 मार्च को ही होली का पूजन करने की सलाह दे रहे हैं, यानी इस दिन होलिका दहन करके धार्मिक नियमों का पालन करना शुभ माना जा रहा है। वहीं कई अन्य ज्योतिषाचार्य 3 मार्च की तड़के सुबह होलिका दहन करने का तर्क दे रहे हैं, क्योंकि भद्रा समाप्ति और ग्रहण रहित समय में दहन शास्त्रानुसार उचित होता है। इस तरह, होलिका दहन और रंगों की होली के बीच एक दिन का खाली अंतर बन रहा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: होली का मजा हो सकता है किरकिरा बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी
Falgun Purnima 2026 | शुभ मुहूर्त और दहन का समय
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के अनुसार इस वर्ष दो मार्च की देर रात भद्रा तो रहेगी, लेकिन भद्रा मुख नहीं होगा, इसलिए दो मार्च की देर रात लगभग 12:50 बजे तक दहन करना शुभ माना जा रहा है, जबकि 3 मार्च तड़के सूर्योदय से पहले भी दहन का विकल्प विद्वानों के अनुसार सुरक्षित और शास्त्रसम्मत रहेगा। तीन मार्च को पूर्णिमा तिथि सूर्योदय तक प्रभाव में रहने के कारण इस दिन स्नान-दान और विशेष पूजा का भी महत्व रहेगा।
Rangwali Holi 2026 | रंगों की होली कब है?
रंगोत्सव, यानी रंगों वाली होली, पूर्णिमा समाप्ति के बाद चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाती है, इसलिए इस बार 4 मार्च को रंगोत्सव होगा। इस प्रकार इस वर्ष होलिका दहन और रंगों की होली के बीच एक दिन का गैप रहेगा। श्रद्धालुओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपने स्थानीय पंचांग और मंदिर परंपरा के अनुसार ही अंतिम निर्णय लें, ताकि पर्व का धार्मिक महत्व, शुभता और परंपरागत नियम सभी बनाए रखे जा सकें।
