UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather: होली का मजा हो सकता है किरकिरा बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand weather today update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम, होली पर हो सकती है बारिश बर्फबारी…
Uttarakhand weather today update: उत्तराखंड में झमाझम बारिश होली के रंगों का मजा किरकिरा कर सकती है। जी हां उत्तराखंड में मौसम एक बड़ा करवट लेने जा रहा है। होली वाले दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं तो वही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना है। जिसके चलते 15 मार्च तक उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश और 3500 मी से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: उत्तराखंड में होली के दिन कैसे होगी बोर्ड परीक्षा???
uttarakhand weather update holi rain snowfall alert today मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड में दो पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुके हैं एक 10 मार्च को पहुंचा था जो की उतना मजबूत नहीं था वही दूसरा पश्चिमी 12 मार्च की रात्रि से सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार 13 और 14 मार्च को मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 15 मार्च को बागेश्वर, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग चमोली और उत्तरकाशी जनपद के 3500 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी जिलों के अलावा अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand holi holiday: उत्तराखण्ड में होली का एक और अवकाश घोषित 4 दिन बंद रहेंगे आफिस
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
