Connect with us
Police car accident baghpat: 2 soldiers martyr died including head constable in Meerut Highway Hindon River uttar pradesh today
फोटो सोशल मीडिया Police car accident baghpat

Home / Highlights / Police car accident baghpat: हिंडन नदी में गिरी पुलिस की गाड़ी, ड्यूटी से लौट रहे 2 जवान शहीद

Highlights उत्तर प्रदेश

Police car accident baghpat: हिंडन नदी में गिरी पुलिस की गाड़ी, ड्यूटी से लौट रहे 2 जवान शहीद

1 min read

Police car accident baghpat: 2 soldiers martyr died including head constable in Meerut Highway Hindon River uttar pradesh today: मेरठ-बागपत हाईवे पर ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार हिंडन नदी में गिरी, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत

Police car accident baghpat: 2 soldiers martyr died including head constable in Meerut Highway Hindon River uttar pradesh today: उत्तराखण्ड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से एक बेहद हृदयविदारक एवं दुखद खबर सामने आ रही है जहां मेरठ में दबिश की कार्रवाई के बाद लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई।

बताया गया है कि बागपत–मेरठ हाईवे पर बालेनी पुल के पास अनियंत्रित हुई कार हिंडन नदी में गिर गई। इस हादसे में हेड कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई, जबकि एक कांस्टेबल सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- Kaladhungi Bus accident nainital: कालाढूंगी 35 यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी

विवेचना के बाद लौट रही थी टीम

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक सिंघावली अहीर थाना में तैनात 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल राहुल कुमार पुत्र गंभीर सिंह, निवासी गंगाहरि थाना औरंगाबाद (बुलंदशहर), सोमवार देर रात मेरठ के जानी क्षेत्र में विवेचना और दबिश के बाद कार से वापस लौट रहे थे। वाहन में उनके साथ कांस्टेबल 30 वर्षीय कौशल शर्मा पुत्र श्रीपाल शर्मा, निवासी ग्राम कमालपुर थाना मुकीमपुर (अलीगढ़) और बसौद गांव के अजरू उर्फ अजरुद्दीन, गुड्डू व तैय्यब भी सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब चार बजे जैसे ही उनकी कार थाना जानी क्षेत्र में स्थित हिंडन नदी पुल पर पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे कार असंतुलित होकर पुल से टकराते हुए करीब 25 फीट नीचे सीधे हिंडन नदी में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- Lalkuan missing girl news: लालकुआं घर से स्कूल को निकली 10वीं की 3 छात्राएं लापता

दो लोगों की मौत की पुष्टि baghpat police car Accident news today 

इस भयावह हादसे में हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और बसौद निवासी अजरू उर्फ अजरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कांस्टेबल कौशल शर्मा, गुड्डू और तैय्यब गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद नदी में गिरी कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें- Almora news: PRD जवान ने की थी लमगड़ा में वृद्धा की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने किया खुलासा

हादसे की जांच शुरू

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह अज्ञात वाहन की टक्कर मानी जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Garhwal rifles agniveer army bharti: कोटद्वार में 15 जनवरी से होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Continue Reading

More in Highlights

To Top