Connect with us
Indian Navy Vacancy 2026 through SSC technical branch and education branch
Image : सांकेतिक फोटो ( Indian Navy Vacancy 2026)

Home / Highlights / Indian Navy Vacancy 2026: भारतीय नौसेना में निकली भर्ती जल्द करें आवेदन

Highlights देवभूमि दर्शन

Indian Navy Vacancy 2026: भारतीय नौसेना में निकली भर्ती जल्द करें आवेदन

1 min read

Indian Navy Vacancy 2026: नौसेना मे ऑफिसर बनने का मौका, 260 पदों पर होगी भर्ती..

Indian Navy Vacancy 2026 through SSC technical branch and education branch: उत्तराखंड समेत देशभर के युवाओं के लिए भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलने वाला है, जिसके तहत 260 अधिकारियों की भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताते चले यह नियुक्तियां एग्जीक्यूटिव एजुकेशन और टेक्निकल ब्रांच में उप शाखों के आधार पर शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए की जाएगी जो जनवरी 2027 बैच के लिए है।

यह भी पढ़े :lieutenant shubham Bhatt navy उत्तराखण्ड: जाख पुरान के शुभम बने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट

बता दें एग्जिक्यूटिव ब्रांच, कुल पद : 149 योग्यता (पदानुसार): 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक हो। 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक हो। 10वीं और 12वीं में न्यूनतम 60% अंक हो। 12वीं में अंग्रेजी में 60% अंक हों। प्रथम श्रेणी के साथ बीई / बीटेक डिग्री हो या प्रथम श्रेणी के साथ एमबीए डिग्री हो। इसके अलावा प्रथम श्रेणी के साथ बीएससी/बीकॉम/बीएससी (आईटी की डिग्री हो। फाइनेंस /लॉजिस्टिक्स / सप्लाई चेन मैनेजमेंट /मेटेरियल मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा किया हो या प्रथम श्रेणी के साथ एमसीए/एमएससी (आईटी) हो।

एजुकेशन ब्रांच पद : 15 योग्यता (पदानुसार) : न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीएससी /एमएससी/बीई / बीटेक / एमटेक की डिग्री हो

टेक्निकल ब्रांच, कुल पद : 96 योग्यता (पदानुसार) : संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60 फीसदी आंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री हो।

आयु सीमा: जन्म 02 जनवरी 2002 से 01 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो।
वेतनमान : सब लेफ्टिनेंट पद पर 56,100 रुपये।

ट्रेनिंग: ट्रेनिंग केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल एकेडमी में होगी। ट्रेनिंग के बाद अभ्यर्थियों को सब लेफ्टिनेंट की रैंक पर एक अधिकारी के रूप में शामिल किया जाएगा।

०आवेदन शुल्क : निशुल्क

नौसेना की वेबसाइट : joinindiannavy.gov.in) पर लॉगइन करें

Continue Reading

More in Highlights

To Top