Connect with us
IOCL recruitment 2025 2757 apprentices bharti vacancy posts, apply soon last date uttarakhand latest news today
सांकेतिक फोटो IOCL recruitment 2025

Home / Highlights / IOCL recruitment 2025: आईओसीएल में निकली 2757 पदों पर भर्ती जल्द निशुल्क करें आवेदन

Highlights UTTARAKHAND NEWS

IOCL recruitment 2025: आईओसीएल में निकली 2757 पदों पर भर्ती जल्द निशुल्क करें आवेदन

1 min read

IOCL recruitment 2025 2757 apprentices bharti vacancy posts, apply soon last date uttarakhand latest news today IOCL में अप्रेंटिस की 2757 वैकेंसी, बिना फीस आवेदन का मौका, 18 दिसंबर तक करें अप्लाई

IOCL recruitment 2025 2757 apprentices bharti vacancy posts, apply soon last date uttarakhand latest news today: रोजगार की तलाश कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर खोला है। बता दें कि कंपनी ने ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस के कुल 2757 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां देश की कई प्रमुख रिफाइनरियों में की जाएंगी।

बताते चलें कि IOCL से अपनी कैरियर को उड़ान देने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज यानी 18 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आज आवेदन की अंतिम तिथि है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें– Nainital rojgar Mela job fair: नैनीताल में 19 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला

किन रिफाइनरियों के लिए निकली है भर्ती IOCL recruitment 2025 for Uttarakhand 

आपको बता दें कि यह अप्रेंटिस भर्ती गुवाहाटी, बरौनी, गुजरात, हल्दिया, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप स्थित IOCL रिफाइनरियों के लिए की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान सरकारी मानकों के अनुसार स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Nainital bank job 2025: नैनीताल बैंक में निकली 185 पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन

योग्यता क्या होनी चाहिए IOCL bharti vacancy job 2025

अलग-अलग ट्रेड और पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है—
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र अनिवार्य
अटेंडेंट ऑपरेटर / बॉयलर ट्रेड के लिए गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों के साथ बीएससी
सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

अकाउंटेंट ट्रेड के लिए बीकॉम डिग्री
डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं उत्तीर्ण
टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित ब्रांच में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा
इन ट्रेड और ब्रांच में मिलेगा मौका
भर्ती प्रक्रिया अटेंडेंट ऑपरेटर, फिटर, बॉयलर, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, अकाउंटेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेड के अलावा केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन ब्रांच के लिए होगी।
यह भी पढ़ें- Garhwal rifles agniveer army bharti: कोटद्वार में 15 जनवरी से होगी अग्निवीर भर्ती रैली

चयन प्रक्रिया और आयु सीमा

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 नवंबर 2025 को आधार मानकर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
होम पेज पर Indian Oil For You सेक्शन में जाकर Indian Oil for Careers के अंतर्गत Apprenticeships विकल्प चुनें।
इसके बाद Engagement of Apprentices under Refineries लिंक पर क्लिक कर संबंधित रिफाइनरी का चयन करें। नोटिफिकेशन की पीडीएफ पढ़कर पात्रता सुनिश्चित करें और NAPS पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top