UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
बधाई: कंचन अवस्थी बनी मिस खटीमा 2025 और अमन गौरव बने मिस्टर खटीमा 2025
1 min read
Kanchan Awasthi Aman Gaurav: कंचन अवस्थी मिस खटीमा 2025 और अमन गौरव बने मिस्टर खटीमा 2025
Kanchan Awasthi Aman Gaurav: भारत सरकार एम.एस.एम.ई द्वारा खटीमा कंजाबाग में पांच दिवसिय उत्तराखंड ट्रेड फेयर में मिस्टर एंड मिस खटीमा का आयोजन किया गया जिसमें कंचन अवस्थी मिस खटीमा 2025 की विजेता रहीं और अमन गौरव मिस्टर खटीमा 2025 खटीमा रहें। कंचन ने इसी साल 12वीं की परीक्षा डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकादमी से पास की है।इसके साथ-साथ मिस खटीमा फर्स्ट रनर अप निशा जोशी रही मिस्टर खटीमा फर्स्ट रनर अप मोहम्मद कैश, मिस्टर खटीमा सेकेंड रनर अप और मिस्टर हैंडसम हंक समर रहे, मिस खटीमा सेकेंड रनर अप प्रिंसी रही।

यह भी पढ़े :पिथौरागढ़ की सुमन जोशी पांडे को ICMR ने दी फेलोशिप कुमाऊनी उपचार पद्धति पर करेंगी शोध
बता दें आलोक को मिस्टर टैलेंटेड और प्रिया सामंत को मिस ब्यूटी विद ब्रेन के ख़िताब से नवाजा गया। इवेंट के जूरी पैनल में मॉडल और इवेंट ऑर्गेनाइजर रितु जोशी के साथ मिस्टर खटीमा 2023 साहिल हुसैन और मिस खटीमा 2023 प्रिंसी भारती मौजुद रहे।तीनो जजों ने सभी प्रतियोगियों को बधाई दी और उनके भविष्य की शुभकमनाये दी।इसके साथ ही मॉडल रितु जोशी ने एम.एस.एम.ई की पूरी टीम को दिल से धन्यवाद दिया कि उनकी पूरी टीम ने उन्हें ये मंच प्रदान किया और सभी कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
