Highlights देवभूमि दर्शन
Kanpur news today: कानपुर 26 वर्षीय विवाहिता वैष्णवी ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी
1 min read
Kanpur news today viral suicide case married women sucide case uttarakhand breaking news today DevBhoomi darshan live असहनीय दर्द से हार गई 26 वर्षीय वैष्णवी, तीन पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली आखिरी बात
Kanpur News Today: 26-year-old married woman Vaishnavi Shukla suicide case serious illness unbearable pain. Devbhoomi darshan news live: पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से एक बेहद मार्मिक एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां कानपुर में एक 26 वर्षीय विवाहिता ने लंबे समय से चली आ रही गंभीर बीमारी और असहनीय दर्द से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला के कमरे से तीन पन्नों का एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी बीमारी, दर्द, परिवार के प्रति प्रेम और खुद को बोझ नहीं बनने देने की इच्छा का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: देहरादून होम स्टे में महिला की मौत से मचा हड़कंप, बीएसएफ जवान पर आरोप
तीन साल पहले हुई थी शादी (uttarakhand Marriage & Health Issues)
रावतपुर क्षेत्र के सुरेंद्र नगर निवासी शिवम शुक्ला रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं और वर्तमान में भोपाल में तैनात हैं। उनकी शादी तीन वर्ष पहले कानपुर देहात के असालतगंज निवासी वैष्णवी उर्फ निक्की (26) से हुई थी।परिजनों के अनुसार वैष्णवी शादी से पहले ही रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर गठिया (स्पाइन आर्थराइटिस) की बीमारी से पीड़ित थीं। लगातार इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। बीमारी बढ़ने के साथ उनका दर्द भी लगातार असहनीय होता चला गया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी (vaishnavi shukla suicide case Career Aspirations)
बीमारी के बावजूद वैष्णवी ने अपने सपनों को नहीं छोड़ा था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं और हाल ही में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुई थीं। बताया गया कि उन्होंने लिखित परीक्षा भी पास कर ली थी और जल्द ही मेडिकल परीक्षण होना था. लेकिन लगातार बिगड़ती शारीरिक स्थिति और बढ़ते दर्द ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया था।
भोपाल से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर (kanpur Suicide Incident)
शिवम शुक्ला के अनुसार वह बुधवार सुबह करीब पांच बजे भोपाल से अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। कमरे में ही तीन पन्नों का सुसाइड नोट पड़ा था।परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल फार्च्यून अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुबह करीब छह बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट में छलका दर्द (Vaishnavi Shukla Suicide Note)
वैष्णवी ने अपने पत्र में लिखा कि उन्होंने हर संभव कोशिश की कि वह मुस्कुराकर जिंदगी जिएं और किसी को अपनी तकलीफ का एहसास न होने दें, लेकिन अब दर्द उनकी सहनशक्ति से बाहर हो चुका था। उन्होंने लिखा कि वह भविष्य में किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती थीं। बीमारी के कारण सामान्य जीवन जीना संभव नहीं रह गया था और हर सांस के साथ पीठ में असहनीय दर्द महसूस होता था।
उन्होंने अपने माता-पिता, पति, बहन, जीजा और अन्य परिजनों से माफी मांगते हुए लिखा कि उनके इस फैसले को उनकी मजबूरी समझा जाए। उन्होंने पति से कहा कि उन्हें माफ कर दें और दुखी न हों, क्योंकि उन्हें अब इस असहनीय पीड़ा से मुक्ति मिल गई है। पत्र में उन्होंने परिवार से अपनी कुछ अंतिम इच्छाएं पूरी करने का भी अनुरोध किया। साथ ही स्पष्ट लिखा कि उनके जाने के बाद कोई रोए नहीं, बल्कि यह सोचकर संतोष करे कि अब वह लगातार होने वाले दर्द से मुक्त हो चुकी हैं।
यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली रूद्रनाथ ट्रैक पर मृत मिला 25 वर्षीय ढाबा संचालक अजय बिष्ट
पुलिस ने शुरू की जांच (uttarakhand married women suicide Police Investigation)
घटना की सूचना मिलने के बाद रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से मिले तीन पन्नों के सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में पसरा मातम (Vaishnavi Shukla kanpur Suicide Case)
वैष्णवी की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजन बताते हैं कि वह हमेशा हंसते हुए अपनी तकलीफ छिपाने की कोशिश करती थीं। भविष्य को लेकर उनके कई सपने थे, लेकिन लगातार बढ़ती बीमारी और असहनीय दर्द ने आखिरकार उनकी जिंदगी छीन ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
