Connect with us
Haridwar news today: Husband of gram pradhan village head in Haridwar shoots his brother by licensed pistol.
Image : social media ( Haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार प्रधान पति ने लाइसेंसी पिस्तौल से अपने भाई को मारी गोली

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार प्रधान पति ने लाइसेंसी पिस्तौल से अपने भाई को मारी गोली

1 min read

Haridwar news today  : प्रधान पति ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने भाई को मारी गोली, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार

Haridwar news today: Husband of gram pradhan village head in Haridwar shoots his brother by licensed pistol. Uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर दो भाई एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। इतना ही नहीं बल्कि आपसी विवाद में प्रधान पति ने अपने सगे भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने के कारण दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand board exam 2027: उत्तराखण्ड बोर्ड ने बदला सैलेबस, अब 12वीं में संस्कृत भी अनिवार्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में प्रधान पति किशोर सैनी और उसके भाइयों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। बीते गुरुवार की रात किसी बात को लेकर किशोर और उसके भाई के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंस वाली पिस्टल से अपने भाई 50 वर्षीय राजेश उर्फ राजू सैनी पर गोली चला दी।

यह भी पढ़े :Isro scientist resignation: इसरो में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफे सरकार ने बदलें नियम

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम ( haridwar crime news today) Uttarakhand breaking news

गोली लगने के कारण राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अन्य लोगों द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राजेश की हालत गंभीर है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है ,वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया जिसे पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top