Connect with us
Khatima news today: 12-year-old Jaswant Singh died after drowning in a canal in Khatima udham Singh Nagar.
Image : social media ( Khatima news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Khatima news today: खटीमा नहर में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की गई जिंदगी दोस्तों के साथ गया था नहाने

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Khatima news today: खटीमा नहर में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की गई जिंदगी दोस्तों के साथ गया था नहाने

1 min read

Khatima news today: 12-year-old Jaswant Singh died after drowning in a canal in Khatima udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news live today: नहर में डूबा 12 साल का बच्चा, 3 घंटे की तलाश के बाद मिला शव

Khatima news today: 12-year-old Jaswant Singh died after drowning in a canal in Khatima udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news live today उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर नहर में नहाने गए बच्चे की नहर में डूबने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजन सदमे में हैं जिन्हें बेटे को खोने के बाद से गहरा धक्का लगा है। बताते चलें इन दिनों प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है जिसके कारण नदी ,नाले ,गधेरे ,नहर सभी उफान पर हैं। बावजूद इसके बच्चे अपनी मनमानी कर खतरे को खुद दावत दे रहे हैं।

यह भी पढ़े :Ranikhet News Today: रानीखेत में घर की छत पर गिरा विशाल पेड़, रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के प्रतापपुर नंबर 7 जोगीठेर निवासी 12 वर्षीय जसवंत सिंह उर्फ हैप्पी बीते बुधवार की शाम अपने दो साथियों के साथ घर के पास स्थित नहर में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान तीनों बच्चे नहर में नहाने के लिए उतरे लेकिन तीनों नहर के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। नहर के तेज बहाव में बहने के कारण बच्चों की चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड की पांच बेटियां श्रीलंका में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट के लिए रवाना

दो बच्चों की बची जान जसवंत की गई ज़िंदगी ( udham singh nagar news today)

बच्चों की चीख सुनकर नहर के पास मौजूद बंगाली समुदाय के लोगों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर दो बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन जसवंत तेज बहाव में बहकर उनकी आंखों से ओझल हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो उन्होंने पीएसी व ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब 3 घंटे तक सर्च अभियान चलाया जिसके बाद जसवंत का शव कुछ दूरी पर नहर से बरामद हुआ। लोग अपनी तसल्ली के लिए जसवंत को उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीते दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। जसवंत की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top