ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Almora news today: अल्मोड़ा सरकारी स्कूल टीचर ने चाकू से काटे 5 छात्रों के बाल ब्लेड से फाड़ी ड्रेस
1 min read
Almora news today uttarakhand teacher news today sult Almora news live uttarakhand school news today अल्मोड़ा में लेडी टीचर की हैरान करने वाली सजा, 12वीं के 5 छात्रों के चाकू से काटे बाल; ब्लेड से फाड़ी स्कूल ड्रेस
Almora news today: A teacher GIC Bangidhar school in sult Almora cut hair of 5 students tore uniforms with a blade. Uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से स्कूल में छात्रों को दी गई सजा का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सल्ट क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) बांगीधार में एक महिला प्रवक्ता पर आरोप है कि उन्होंने 12वीं कक्षा के पांच छात्रों के बाल काट दिए और ब्लेड से उनकी स्कूल यूनिफॉर्म तक फाड़ दी। इतना ही नहीं, छात्रों की कॉपियों और दो छात्राओं की नोटबुक के पन्ने फाड़ने तथा पूरी कक्षा के सामने उन्हें अपमानित करने का भी आरोप है।मामला सामने आने के बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। परिजन ग्रामीणों, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति को 26 जुलाई तक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: पिथौरागढ़ में दो बच्चों की मां के प्यार में युवक ने किया जहर का सेवन
होमवर्क पूरा न होने पर छात्रों को मिली कथित सजा (uttarakhand govt School Discipline)
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार को GIC बांगीधार में 12वीं की कक्षा के दौरान हुई। भूगोल की प्रवक्ता आरजू अफरोज अंसारी ने पांच छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि उन्होंने समय पर बाल नहीं कटवाए थे और शिक्षिका उन्हें पहले भी दो-तीन बार बाल कटवाने की चेतावनी दे चुकी थीं। छात्रों ने यह भी स्वीकार किया कि बाल समय पर न कटवाना उनकी गलती थी। छात्रों के अनुसार, होमवर्क पूरा नहीं होने पर उन्हें कक्षा से बाहर बुलाया गया। आरोप है कि इसके बाद बैग से ब्लेड और दुकान से चाकू मंगवाया गया और उनके बाल काट दिए गए। छात्रों का दावा है कि शिक्षिका ने उनकी स्कूल ड्रेस को ब्लेड से फाड़ दिया। साथ ही उनकी कॉपियां और दो छात्राओं की नोटबुक के पन्ने भी फाड़े गए। पूरी कक्षा के सामने हुई इस कार्रवाई से छात्र काफी सहम गए।
घर पहुंचे तो परिजनों को बताई पूरी घटना (almora school news today Parents Protest)
बुधवार को स्कूल से घर लौटने के बाद छात्रों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्चों के कटे हुए बाल और फटी हुई ड्रेस देखकर परिजन नाराज हो गए। इसके बाद गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन स्कूल पहुंच गए। उनके साथ ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और VHP कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। परिजनों ने आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल प्रबंधन के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। देखते ही देखते मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
शिक्षिका ने दिया लिखित माफीनामा, फिर ली छुट्टी (uttarakhand breaking news live Written Apology)
विवाद बढ़ता देख आरोपी शिक्षिका आरजू अफरोज अंसारी ने स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र बगोरिया को लिखित माफीनामा सौंपा। माफीनामे में उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने का भरोसा दिलाया।हालांकि, माफीनामा देने के बाद शिक्षिका जरूरी काम का हवाला देकर छुट्टी लेकर स्कूल से चली गईं। इससे नाराज परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़े :Dehradun Crime News देहरादून में कमरे के अंदर चली गोली युवक की गई जिंदगी महिला घायल
SDM ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति (sult almora news live SDM Investigation)
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करते हुए पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच के निर्देश दिए हैं। जांच समिति को घटना से जुड़े सभी तथ्यों, छात्रों और संबंधित पक्षों के बयानों तथा अन्य पहलुओं की पड़ताल करने के बाद 26 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट प्रधानाचार्य और एसडीएम को सौंपनी होगी। प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
फिलहाल FIR दर्ज नहीं, जांच रिपोर्ट का इंतजार ( uttarakhand breaking news Police Investigation)
सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि फिलहाल पीड़ित छात्रों के परिजनों की ओर से कोई लिखित एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, स्कूल स्तर पर चल रही जांच की रिपोर्ट आने के बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अब सभी की नजर जांच समिति की रिपोर्ट पर है। रिपोर्ट में घटना के वास्तविक तथ्यों और जिम्मेदारी तय होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिक्षिका के खिलाफ प्रशासनिक या कानूनी स्तर पर क्या कार्रवाई की जाएगी।
