Connect with us
Almora news today: Bachuli Devi died due to falling into a gorge in oliya village Almora Uttarakhand latest news today
Image : social media (Almora news today)

Home / ALMORA NEWS / Almora news today: अल्मोड़ा खाई में गिरने से महिला की गई जिंदगी परिवार में कोहराम

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Almora news today: अल्मोड़ा खाई में गिरने से महिला की गई जिंदगी परिवार में कोहराम

1 min read

Almora news today: Bachuli Devi died due to falling into a gorge in oliya village Almora Uttarakhand breaking news live today: मवेशियों को जंगल ले जा रही महिला की खाई में गिरकर गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम

Almora news today: Bachuli Devi died due to falling into a gorge in oliya village Almora Uttarakhand breaking news live today  : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर मवेशियों को जंगल लेकर जा रही महिला की खाई में गिरने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Dehradun: देहरादून गोलीकांड में चौंकाने वाला खुलासा कर्ज और एकतरफा प्यार में किया बड़ा कांड

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे औलिया गांव निवासी 48 वर्षीय बचुली देवी मवेशियों को लेकर बीते गुरुवार को गांव से सटे जंगल की ओर रवाना हुई। दोपहर में महिला के पति गोधन सिंह जब अपना कार्य समाप्त कर घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी का काफी देर तक इंतजार किया। काफी वक्त गुजर जाने के जब बचुली वापस घर नहीं लौटी तो उनके पति चिंतित हो उठे। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने भी महिला की खोजबीन शुरू की तभी इस दौरान एसडीआरएफ पुलिस प्रशासन की टीम को भी सूचना दी गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: पिथौरागढ़ में दो बच्चों की मां के प्यार में युवक ने किया जहर का सेवन

खाई में बेसुध पड़ी थी महिला ( almora news today)

पुलिस प्रशासन व sdrf की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला की खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद महिला करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में बेसुध पड़ी मिली। एसडीआरएफ ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया वहीं तीखी चट्टानों से होते हुए एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में उतरकर महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतका महिला के परिजनों को गहरा सदमा लगा है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top