UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Khatima news today: खटीमा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की संदिग्धावस्था में गई जिंदगी
1 min read
Khatima news today : संदिग्ध परिस्थितियों में गई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम…
Khatima news today: senior administrative officer GIC Sultanpur Patti Nitin Tandon died uttarakhand latest update : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। अधिकारी की मौत के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh breaking news: पिथौरागढ़ में कुत्ते के बच्चे की मौत से आहत युवती ने गटका जहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के चारूबेटा निवासी नितिन टंडन जीजीआईसी सुल्तानपुर पट्टी मे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे।नितिन करीब डेढ़ साल से यहां पर अपनी तैनाती दे रहे थे ,जो बीते सोमवार की सुबह ड्यूटी पर विद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान स्टाफ ने कक्ष में उन्हें अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो वो उन्हे तुरंत राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया , लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वो बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए नितिन अपने पीछे पत्नी एक बेटी और एक बेटे को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गए है। वक्ताओं ने बताया कि नितिन राज्य आंदोलनकारी थे जिनकी मौत के बाद से हर कोई सदमे मे है।
