Highlights देवभूमि दर्शन
LPG diesel petrol price: 25 दिन बाद बुक होगा गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल कीमतों पर बड़ा अपडेट
1 min read
LPG diesel petrol price : पेट्रोल डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट, जानें कब बढ़ेंगे दाम, एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी निर्देश जारी..
LPG diesel petrol price: Gas cylinders can be booked after 25 days, big update on petrol and diesel prices Iran israil war breaking news today : देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर एक जरूरी सूचना केंद्र की ओर से सामने आ रही है, कि जब तक कच्चे तेल की कीमतें 130 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक ना हो जाए तब तक ईंधन की कीमतों में वृद्धि की संभावना नहीं होगी क्योंकि भारत के पास इसके पर्याप्त भंडार है। इतना ही नही बल्कि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य के अलावा अन्य मार्गों से कच्चे तेल की खरीद में तेजी लाई गई है।
यह भी पढ़े :LPG Gas cylinder price today: 60₹ महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पड़ी महंगाई की मार
बता दें भारत के पास विमानन टरबाइन ईंधन का पर्याप्त भंडार है। इतना ही नहीं बल्कि भारत एटीएफ का उत्पादक और निर्यातक है इसलिए एटीएफ को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। सूत्रों की माने तो भारत अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। वही एलपीजी गैस की अगर बात करें तो जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए एलपीजी गैस की बुकिंग 21 दिन से बढाकर 25 दिन कर दी गई है। जहां पहले एलपीजी सिलेंडर 55 दिनों में बुक होते थे अब 15 दिनों में बुक हो रहे है। घरेलू गैस संकट को टालने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईएसएमए) लागू किया है।ईएसएमए लागू होने के बाद प्राथमिक सेक्टर्स को एलपीजी और अन्य ईंधन की सप्लाई में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। यानी इसके कारण अस्पताल, स्कूल, सरकारी संस्थान और अन्य महत्वपूर्ण सेक्टरों को गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश
सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है इसके साथ ही वाणिज्यिक कनेक्शन की तुलना में घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया है। इस पर स्पष्ट कहा गया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। बताते चले अल्जीरिया ,ऑस्ट्रेलिया कनाडा ,नॉर्वे जैसे देशों ने भारत को एलपीजी बेचने के लिए संपर्क किया है।
