Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

उत्तराखण्ड

देहरादून

शहीद मेजर ढौंडियाल: जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर शहीद हुआ उत्तराखण्ड का लाल

जहाँ एक ओर मेजर चित्रेश बिष्ट  को अंतिम विदाई दी जा रही है वही दूसरी ओर विभूति नारायण ढौंडियाल की शहादत की खबर से पूरे उत्तराखण्ड में शोक की लहर है। वो पुलवामा में रविवार रात से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की टीम का हिस्सा थे। उनके साथ 3 अन्य जवान भी शहीद हो गए हैं। उनकी मां और दादी देहरादून के नेश्विवला रोड में रहती हैं जबकि उनका मूल गांव पौड़ी जिले स्थित बैजरो ढौंड गांव है। शहादत की खबर लगते ही घर पर माँ , पत्नी ओर बहनो का रो-रो कर बुरा हाल है, पत्नी तो खबर लगते ही बेसुध हो गयी। बता दे की उनकी पिछले वर्ष अप्रैल में ही शादी हुई थी ओर नए दाम्पत्य जीवन की खुशियाँ जिंदगी में आई ही थी की सब खुशियाँ मातम में बदल गयी। पत्नी निकिता आज सुबह ही ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। शहीद की मां सरोज दिल की मरीज हैं। इसलिए उन्हें अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।उत्तराखण्ड का यह वीर सपूत 2 आंतकियो को ढेर करने के बाद ही शहीद हुआ।




जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी रशीद के मारे जाने की खबर है। बताया रहा है कि गाजी रशीद 9 दिसंबर को ही सीमा पार कर कश्मीर में घुस आया था। पुलवामा हमले के बाद सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था। एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने उस इमारत को उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे थे।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार रात 12 बजे से चल रहे एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।  ये मुठभेड़ पुलवामा के पिंगलीना में चल रही है। इसी   मुठभेड़ में मेजर डीएस डोंडियाल शहीद हुए हैं। उनके अलावा हेड कॉन्स्टेबल सेवा राम, अजय कुमार और हरि सिंह भी शहीद हो गए।

 




 

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Trending

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Uttarakhand: new Kumaoni Jhoda Chanchari song Motima by deepa nagarkoti crossed 3 lakh views.
Uttarakhand: Comedian Ganesh Bhatt performance in new Kumaoni song 'Lagchai Pahadan' of Manoj Arya. Manoj Arya New song
Rohit Chauhan song patwari
Uttarakhand: Bedu also started becoming extinct gradually, remained limited till Pako Baramasa. bedu pako baramasa
Uttarakhand: Singer Akanksha Ramola latest beautiful Garhwali song 'Bwari Kya hwe Bimari' went viral.
Uttarakhand: singer Mamta Arya and Manoj Kumar latest new Pahari kumaoni song 'Ravat Ku Pakalo' released. Mamta Arya latest song
Uttarakhand: new kumaoni pahari song 'Amal Bidi Ka' released by singer Mamta Arya and Mahesh Kumar 2023.

Title

To Top