Highlights देवभूमि दर्शन
बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिवार में सहायता राशि को लेकर विवाद, पिता ने लगाई गुहार
1 min read
Martyr Family Compensation Flight Lieutenant Shubham Kumar’s Father Seeks Financial Aid Amid : पति के अंतिम संस्कार के बाद मचा विवाद, बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के पिता ने आर्थिक सहायता की लगाई गुहार
Martyr Family Compensation Flight Lieutenant Shubham Kumar’s Father Seeks Financial Aid Amid: असम में हुए विमान हादसे में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे को खोने के गम से जूझ रहे पिता अमरेंद्र शर्मा अब आर्थिक सहायता को लेकर भी संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री से परिवार के लिए मदद की मांग की है और कहा है कि बलिदानी सैनिक के परिजनों को मिलने वाली सहायता से भी उन्हें वंचित कर दिया गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर में महिला पर फायरिंग, लिव-इन रिलेशनशिप के लिए बना रहा था दबाव….
आर्थिक मदद को लेकर उठा विवाद (Compensation Dispute)
अमरेंद्र शर्मा के अनुसार, शुभम कुमार के बलिदान की सूचना मिलने के बाद उनकी कथित पत्नी श्रेया राय आजमगढ़ से बिहार पहुंचीं। वह शुभम के पार्थिव शरीर के साथ गांव तक आईं और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भी शामिल रहीं। हालांकि बाद में सरकारी सहायता राशि को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
परिवार का आरोप है कि सरकार की ओर से दी गई 21 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक हुलासगंज के अंचल अधिकारी (सीओ) द्वारा श्रेया राय को सौंप दिया गया। शुभम के माता-पिता को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। अगले दिन जब अमरेंद्र शर्मा को इस बारे में पता चला तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें चेक सौंपे जाने की पुष्टि हुई।
पिता ने जताई नाराजगी (Family Grief)
शुभम के पिता का कहना है कि यदि उनके बेटे ने वास्तव में श्रेया राय से विवाह किया था तो वह परिवार की बहू हैं और सहायता राशि पाने की हकदार भी हो सकती हैं। लेकिन उनका आरोप है कि पति के श्राद्धकर्म और अन्य धार्मिक रस्मों के पूरा होने से पहले ही श्रेया सहायता राशि का चेक लेकर अपने शहर लौट गईं।
अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ रहना चाहिए था और शोक साझा करना चाहिए था। उनका आरोप है कि न तो प्रशासन ने उन्हें चेक दिए जाने की जानकारी दी और न ही श्रेया राय ने इस बारे में कुछ बताया। इससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है।
2027 में प्रस्तावित थी शादी (Marriage Plan)
परिवार के मुताबिक शुभम कुमार और श्रेया राय लंबे समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे और दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार थे। पहले दोनों की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी, लेकिन परिवार में दादी के निधन के कारण विवाह कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया था।
परिजनों का कहना है कि बाद में शादी 2027 की होली के आसपास करने की योजना बनाई गई थी। परिवार का दावा है कि उन्हें किसी कोर्ट मैरिज या कानूनी विवाह की आधिकारिक जानकारी नहीं थी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर
रक्षा मंत्री से लगाई मदद की गुहार (Appeal To Defence Minister)
बेटे के निधन से टूट चुके अमरेंद्र शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि शुभम ही पूरे परिवार का मुख्य सहारा थे और उनके जाने के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बेटे के बलिदान का दर्द कभी कम नहीं हो सकता, लेकिन सरकार से मिलने वाली सहायता परिवार के भविष्य को संभालने में मददगार साबित हो सकती है। फिलहाल परिवार न्याय और आर्थिक सहयोग की उम्मीद लगाए बैठा है।
