Connect with us

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / खुशखबरी – मुकेश अम्बानी की उत्तराखण्ड के लिए डिजिटल उत्तराखण्ड की सौगात

उत्तराखण्ड बुलेटिन

खुशखबरी – मुकेश अम्बानी की उत्तराखण्ड के लिए डिजिटल उत्तराखण्ड की सौगात

1 min read

खुशखबरी - मुकेश अम्बानी की उत्तराखण्ड के लिए डिजिटल उत्तराखण्ड की सौगात



रिलायंस इंडस्ट्रीज ने उत्तराखंड के विकास में सहयोग, खासकर डिजिटल उत्तराखंड, आर्गेनिक खेती व आतिथ्य के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत मुम्बई में आयोजित रोड शो के अवसर पर रिलायन्स इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक मुकेश अम्बानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। दोनों के बीच उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। मुकेश अम्बानी ने डिजीटल उत्तराखण्ड, आर्गेनिक खेती, आतिथ्य के क्षेत्र में विशेष रूचि जाहिर की।
मुकेश अम्बानी ने डिजीटल उत्तराखण्ड में सहयोग के लिए प्रस्ताव देते हुए कहा कि जिओ के माध्यम से उत्तराखण्ड के प्रत्येक क्षेत्र में मोबाईल व नेट कनेक्टिविटी दी जा सकती है। उन्होंने राज्य के स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों को नेट कनेक्टीवीटी से जोड़ने का प्रस्ताव दिया व आर्गेनिक उत्पादों के भण्डारण व कोल्ड स्टोरेज सुविधा के सहयोग की इच्छा जताई। इसे लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत व रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी के बीच वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने उनसे केदारनाथ की तर्ज पर ही बदरीनाथ के विकास में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।




यह भी पढ़े –त्रियुगीनारायण मंदिर में क्या है ऐसा विशेष की मुकेश अंबानी ने यहाँ अपने बेटे की विवाह करने की इच्छा जताई
सबसे खाश बात तो ये है की अंबानी ने कहा कि उत्तराखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसकी सुंदरता स्विट्जरलैंड से भी बढ़कर है। सिर्फ इसे दुनिया के सामने लाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन के सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के तौर पर विकसित किया जा सकता है। उन्होंने पर्यटन और आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में भी निवेश करने पर जोर दिया। अंबानी ने कहा कि उत्तराखंड में जैविक सब्जियों व हर्बल उत्पादों की भी काफी संभावनाएं हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से उत्तराखण्ड के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि प्रदेश के विकास के लिए स्वयं मुकेश अंबानी इतनी बड़ी सौगात दे रहे हैं।
Content Disclaimer 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top