Connect with us
Nainital land sale: govt takes over land belonging to Raghunath Pratap Raja Bhaiya's wife Bhanvi in Nainital
Image : social media ( Nainital land sale)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital land sale: नैनीताल में राजा भैया की पत्नी भानवी की जमीन पर सरकार का कब्जा

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital land sale: नैनीताल में राजा भैया की पत्नी भानवी की जमीन पर सरकार का कब्जा

1 min read

Nainital land sale: नैनीताल में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की जमीन पर बड़ा फैसला, सरकार के नाम हुई जमीन

Nainital land sale: govt takes over land belonging to MLA Raghunath Pratap Raja Bhaiya’s wife Bhanvi in kainchi dham Nainital Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में जिला मैजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की कोर्ट ने भूमि उपयोग एवं भू सुधार कानून के उल्लंघन के मामलों में सुनवाई की। इस सुनवाई के दौरान सबसे चर्चित प्रकरण उत्तरप्रदेश के रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी की भूमि मामले पर सुनवाई हुई जिसमें नियमों का उल्लंघन करना पाया गया। इसके बाद कई भूखंडों को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश पारित किए गए हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand voter list news: नेपाल से उत्तराखंड की बहू बनकर आई महिलाएं नहीं दे सकेंगी वोट

बता दें करीब दो दशक पहले नैनीताल जिले के कैंची धाम तहसील के सिल्टोना गांव में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के विधायक व पूर्व मंत्री रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के नाम पर जमीन बागवानी के लिए खरीदी गई थी। कोर्ट में मामला आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूमि पर 27 नाशपाती के वृक्षों तथा उनके लिए 6 फीट चौड़ा मार्ग सुरक्षित रखने के बाद 0.0344 हेक्टेयर भूमि भानवी सिंह के पक्ष में बनाए रखने का निर्णय लिया गया। लेकिन शेष 0.5206 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश दिए गए हैं।

राजा भैया की जमीन पर सरकार का कब्जा (nainital news today)

बताते चले कोर्ट ने इस मामले में उद्यान विभाग से हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी मिशन के अंतर्गत एक हेक्टेयर में कितने पेड़ हो सकते हैं, इसको लेकर भी रिपोर्ट मांगी थी जिसके बाद आदेश पारित किया गया। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान भानवी भी पेश हुई थी। शादी के 28 साल बाद विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी के साथ तलाक और घरेलू हिंसा का विवाद भी चल रहा है जो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।

सरकार के नाम ही जमीन (nainital breaking news today)

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए भूमि उपयोग नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा कृषि एवं बागवानी परियोजना के लिए आवंटित भूमि के दुरुपयोग पर शिकंजा कसने के लिए राजा भैया की भूमि के भू भाग को राज्य सरकार के अधीन करने का आदेश पारित किया है।

यह भी पढ़े :टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी भाटिया बनी डिप्टी कलेक्टर, PCS परीक्षा में हासिल की पांचवीं रैंक

Uttarakhand land news today

बताते चलें उत्तराखंड सरकार पिछले कुछ समय से भू-कानून को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि, बागवानी और पर्यटन के नाम पर खरीदी गई जमीनों की लगातार जांच की जा रही है। नैनीताल प्रशासन ने हाल के दिनों में कई ऐसे मामलों में कार्रवाई की है, जहां जमीन का उपयोग तय शर्तों के अनुसार नहीं पाया गया इसी श्रेणी में राजा भैया की जमीन भी सरकार के अधीन हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top