Connect with us
Nainital news: Driver of Uttarakhand Roadways jumped into Bhimtal lake with a girl already married. Bhimtal lake news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड रोडवेज के चालक ने युवती के साथ लगाई झील में छलांग, पत्नी बच्चों संग ग‌ई थी मायके

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड रोडवेज के चालक ने युवती के साथ लगाई झील में छलांग, पत्नी बच्चों संग ग‌ई थी मायके

1 min read

Bhimtal lake news: पहले से शादीशुदा युवक को बताया युवती ने अपना पति, नौका विहार करते हुए दोनों कूद गए झील में, हुई मौत, मृतक युवक के तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…

राज्य के नैनीताल जिले के भीमताल से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां एक शादीशुदा युवक को अपना पति बताने वाली युवती ने युवक के साथ झील में कूदकर अपनी जान दे दी। हालांकि जिस युवक को युवती ने अपना पति बताया था वह किसी और का पति और तीन मासूम बच्चों का पिता निकला। बताया गया है कि घटना के समय दोनों युवक युवती बोटिंग कर रहे थे, एकाएक वह झील में कूद गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हैरतअंगेज एवं दुखद खबर से जहां मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं किसी और युवती द्वारा युवक को अपना पति बताए जाने से यह खबर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का हिस्सा भी बनी हुई है। मृतक युवक उत्तराखण्ड रोडवेज का चालक बताया जा रहा है।
(Bhimtal lake news)
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी हत्याकांड में बड़ा खुलासा पत्नी के सिर पर था पति के खून का भूत सवार

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के सरना पदमपुरी धारी निवासी दीपक कुमार गौतम पुत्र अतीश चंद्र गौतम बीते रोज अल्मोड़ा निवासी एक युवती के साथ भीमताल झील में बोटिंग कर रहे थे। बताया गया है कि अचानक दोनों ने झील में कूद कर अपनी जान दे दी। चलती नाव से दोनों के एकाएक झील में कूद जाने से नाव चालक की सांसें तेज हो गई। नाव चालक के मुताबिक युवती ने पूछताछ में दीपक को अपना पति बताया था। इस संबंध में घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस नाव से दोनों कूदे उसमें शराब की बोतल और काजू का पैकेट मिला है। उधर दीपक के गांव के ग्रामीणों का कहना है कि दीपक कुमार की पत्नी का नाम कल्पना है और वह इन दिनों अपने तीन बच्चों के साथ मायके खटीमा गई है। उन्होंने मृतक युवती को दीपक की पत्नी होने की बात सिरे से खारिज करते हुए बताया कि दीपक रोडवेज में संविदा पर बस चालक था और भवाली डिपाे की बस चलाता था। उधर दूसरी ओर युवती के परिजनों ने भी दीपक को युवती का पति होने से इंकार किया है।
(Bhimtal lake news)

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top