Connect with us
Nainital news today: Bhowali Trade Association President Naresh Pandey Detained Over Rape and Abortion Allegations
Image : social media ( Bhowali News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का केस, हिरासत में

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का केस, हिरासत में

1 min read

Bhowali News Today : व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने के लगे आरोप, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में

Nainital news today: Bhowali Trade Association President Naresh Pandey Detained Over Rape and Abortion Allegations : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे पर एक युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के गम्भीर आरोप लगे हैं। पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले में कार्यवाही करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे को हिरासत में लिया है। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: अल्मोड़ा के गैराड़ गांव में जंगली मशरूम खाने से 4 लोगों की तबीयत बिगड़ी एक गंभीर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे पर एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं बल्कि युवती ने आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बीते दिनों युवती के जिला न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 पूर्व में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए थे। बयान दर्ज होने की बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई और सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने आरोपी नरेश पांडे को हिरासत में लिया।

नरेश पांडे ने खुद पर लगे आरोप बताए निराधार (nainital news today)

बताते चले इस दौरान जैसे ही बीते मंगलवार की देर रात पुलिस प्रशासन की टीम आरोपी के घर पहुंची तो पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस प्रशासन ने आरोपी को 24 घंटे तक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी नरेश पांडे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जहां पर आरोपी को राहत नहीं मिली। इसके बाद वह हाई कोर्ट की शरण में पहुंचा था। हालांकि अभी यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

आरोपी नरेश ने पुलिस पर लगाए आरोप (nainital news update)

पुलिस जब नरेश पांडे की गिरफ्तारी को लेकर उसके घर पहुंची तो इसी दौरान नरेश ने फेसबुक पर लाइव आकर लोगों से मदद की अपील की तथा पुलिस कार्यवाही पर गंभीर आरोप लगाए। लाइव वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना वारंट के उन्हें पकड़ने आई है। नरेश पांडे ने यह दावा भी किया है कि पुलिस ने उसकी नाबालिक बेटी के साथ अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए तथा पिता से बदसलूकी करते हुए भाई और बेटे से भी बदतमीजी की। नरेश ने बताया कि युवती ने अपने धारा 164 के बयान उनके पक्ष में दिए हैं। इस दौरान वीडियो अचानक बंद हो गया जिससे माना गया कि पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: कालाढूंगी में चलती बस के निकले दोनों पहिए, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फेसबुक पर लाइव आकर पिया जानलेवा पदार्थ (nainital naresh pandey news)

फेसबुक पर लाइव आने के दौरान नरेश ने बचने का प्रयास करते हुए जानलेवा फिनाइल पदार्थ का सेवन किया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में बीड़ी पांडे चिकित्सालय नैनीताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए नरेश को हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया है। बताते चले नरेश पांडे के खिलाफ दुष्कर्म ब्लैकमेलिंग रंगदारी और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है। बताते चलें आरोपी की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड्स से भी पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है और उनके शस्त्र लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top