ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand: अल्मोड़ा के गैराड़ गांव में जंगली मशरूम खाने से 4 लोगों की तबीयत बिगड़ी एक गंभीर
1 min read
Wild Mushroom Poisoning : जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोग पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Almora News Four Family Members Hospitalized After Eating Wild Mushroom due to poisoning in Dhauladevi: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर जंगली मशरूम का कहर एक बार फिर से देखने को मिला है। बताते चलें जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की स्थिति बिगड़ गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है।आपको बता दें कि पिछले वर्ष बरसात के मौसम में भी जंगली मशरूम खाने से उत्तराखंड में कई लोगों की जान चली गई थी बावजूद इसके लोग सावधानी नहीं बरतते हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: धामी सरकार के ‘जन-जन के द्वार’ अभियान से लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के गैराड गांव की निवासी 55 वर्षीय भागीरथी बीते मंगलवार की दोपहर को गैराड के जंगल से जंगली मशरूम लेकर आई। इसके बाद उन्होंने शाम को मशरूम बनाया। भागीरथी ने मशरूम बनाकर खुद भी खाया और अपनी बहू ममता पत्नी संजय कुमार समेत पोते 7 वर्षीय कार्तिक व अपनी बेटी प्रीति (24) पुत्री जगत राम को भी खिलाया।
मशरूम खाने के बाद बिगड़ी तबीयत (Almora news today) Mushroom news
मशरूम खाने के कुछ समय बाद सभी को उल्टी पेट दर्द और घबराहट होने लगी। परिवार के सदस्यों की हालत को बिगड़ता देख अन्य परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी लेकर पहुंचे जहाँ पर हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेस अस्पताल मेडिकल कॉलेज रेफर किया। अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है भागीरथी पत्नी जगत राम की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड UPCL का बड़ा फैसला स्वयं सहायता समूह कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी…
मशरूम खाने में बरतें सावधानी ( Almora breaking news)
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अशोक ने बताया कि जंगली मशरूम की कई प्रजातियां जहरीली होती है जिनकी पहचान करना मुश्किल होता है। इसलिए अक्सर लोग जहरीले मशरूम की सब्जी बनाकर खा लेते हैं जिससे उनकी स्थिति बिगड़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगलों से ले गए बिना सही पहचान वाले मशरूम का सेवन करने से जितना हो सके उतना बचें।
