UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital News Today: नैनीताल करंट लगने से संविदा कर्मचारी महेंद्र की चली गई जिंदगी
1 min read
Nainital news today: guest house samvida contract worker mahendra of rudrapur died in nainital electric shock current uttarakhand breaking news live: स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय तकनीशियन की गई जिंदगी, करंट लगने के कारण खंभे से गिरे
Nainital news today: guest house samvida contract worker mahendra of rudrapur died in nainital electric shock current uttarakhand breaking news live उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर स्ट्रीट लाइट ठीक करने पहुंचे तकनिशियन को बिजली का जोरदार झटका लगा जिसके कारण वो खम्भे से नीचे गिर गए। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें तकनीशियन की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून पाइप में फंसने से छः वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर रमपुरा वार्ड नम्बर 8 निवासी 31 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र बनवारी लाल नैनीताल जिले में राज्य अतिथि गृह में संविदा तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। बीते सोमवार को नैनीताल अतिथि गृह परिसर में स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के दौरान उन्हें करंट लगा और वह खंभे से नीचे गिर गए। खंभे से नीचे गिरने के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद उनके अन्य साथी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे ,जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े :Ramnagar dehradun train: रामनगर से देहरादून के लिए 18 जुलाई से चलेगी डायरेक्ट ट्रेन
सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के चलते हुआ हादसा ( nainital news today)
बताया जा रहा है महेंद्र सिंह ने घटना के दौरान सुरक्षा गलब्स नहीं पहने थे। प्रारंभिक तौर पर सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के कारण हादसे का घटित होना पाया गया है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम घटना की पूरी जांच पड़ताल में जुट चुकी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
