UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Nanakmatta scooty accident today: नानकमत्ता स्कूटी पूर्णागिरी से लौट रही युवती की गई जिंदगी
1 min read
Nanakmatta scooty accident today: Monica Sagar from Haldwani, returning from Purnagiri, died 2 injured khatima road: पूर्णागिरि मेले से लौट रहीं युवतियों का हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहीं
Nanakmatta scooty accident today: Monica Sagar from Haldwani, returning from Purnagiri, died 2 injured khatima road: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां रविवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरी वापसी को मातम में बदल दिया। बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा उस समय घटित हुआ जब पूर्णागिरि मेले से लौट रही तीन युवतियों की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हैं।
हाईवे पर बिखरी चीखें और सन्नाटा
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर देर रात हुए इस हादसे के बाद का दृश्य दिल दहला देने वाला था। पुलिस के पहुंचने तक एक युवती सड़क के बीच स्कूटी के साथ बेसुध पड़ी थी, जबकि दो अन्य को राहगीर पहले ही अस्पताल पहुंचा चुके थे। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे गुस्सा और बढ़ गया।
एक ही स्कूटी पर सवार थीं तीनों
जानकारी के अनुसार, गांधीनगर हल्द्वानी निवासी प्रियंका गुप्ता अपनी पड़ोस में रहने वाली मोनिका सागर और रुचि सागर के साथ स्कूटी से पूर्णागिरि मेले से लौट रही थीं। सफर खत्म होने से पहले ही तेज रफ्तार ने उनकी जिंदगी को झकझोर दिया। हादसे में मोनिका सागर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका और रुचि को प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
फरार चालक की तलाश तेज
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। फरार वाहन और चालक की तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस दुखद हादसे से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं घायलों के परिजनों में भी बैचेनी व्याप्त है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग आम हो गई है, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
