Connect with us
Madhya Pradesh bomb disposal squad vehicle truck Accident, 4 soldiers martyr in road NH 44 MP uttarakhand national breaking news live DevBhoomi darshan
Image : social media ( Bomb squad accident MP)

Home / Highlights / Bomb squad accident MP: मध्यप्रदेश बम निरोधक दस्ते का वाहन ट्रक से भिड़ा 4 जवान शहीद

Highlights मध्य प्रदेश

Bomb squad accident MP: मध्यप्रदेश बम निरोधक दस्ते का वाहन ट्रक से भिड़ा 4 जवान शहीद

1 min read

Bomb squad accident MP: बम निरोधक दस्ता का वाहन ट्रक से भिड़ा, चार जवान हुए हादसे का शिकार..

Madhya Pradesh bomb disposal squad vehicle truck Accident, 4 soldiers martyr in road NH 44 MP uttarakhand national breaking news live DevBhoomi darshan : मध्य प्रदेश से समूचे देशवासियों के लिए इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर बीडीएस के चार जवान सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं अन्य जवानों मे मातम पसर गया।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड: छुट्टी में घर आए सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुरैना से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बीडीएस बम निरोधक दस्ता के पाँच जवान आज बुधवार की सुबह करीब 4 बजे हादसे का शिकार हो गए। दरअसल जैसे ही जवानों का वाहन मध्य प्रदेश के सागर में नेशनल हाईवे 44 पर बांदरी मालथौन के पास पहुँचा तो सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें चार जवानों की जिंदगी चली गई, जबकि मुरैना के आरक्षक राजवीन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चले हादसे के दौरान वाहन मे डॉग भी मौजूद था जो सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि हादसे का स्पष्ट कारण अभी पता नही लग पाया है जिसकी जांच पड़ताल जारी है।

हादसे का शिकार हुए 4 जवानों की पहचान ( madhya pardesh accident news today) 

मृतकों की पहचान प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और चालक परमलाल तोमर के रूप में हुई है ये तीनों मुरैना के ही रहने वाले थे। जबकि भिंड के डांग मास्टर विनोद शर्मा भी इस हादसे मे अपनी जान गवा बैठे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in Highlights

To Top