Connect with us
Oath taking ceremony: Ritu Khanduri became the first woman Speaker of the Uttarakhand Legislative Assembly

Home / उत्तराखण्ड / शपथ ग्रहण समारोह : उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूरी

उत्तराखण्ड देहरादून

शपथ ग्रहण समारोह : उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूरी

1 min read

उत्तराखंड में बीजेपी हाईकमान कोटद्वार से नवनिर्मित विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी को उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने वाली है। वाकई में उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में भाजपा ने नया अध्याय जोड़ा है। प्रदेश को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। वहीं कुछ ही देर में परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

बता दें कि पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से 2012 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी को हार का सामना करना पड़ा था, उसी कोटद्वार सीट पर उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर पिता की हार का बदला लिया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top