Connect with us
Online gaming news today: father taken mobile for stop game 3 sister suicide case jumped into 9th floor gajiyabad viral child psychology
Image : social media ( Online gaming news today)

Home / Highlights / Online gaming news today: आनलाइन गेमिंग पापा ने छीना फोन तो 9वीं मंजिल से कूद ग‌ई 3 बहनें

Highlights देवभूमि दर्शन

Online gaming news today: आनलाइन गेमिंग पापा ने छीना फोन तो 9वीं मंजिल से कूद ग‌ई 3 बहनें

1 min read

Online gaming news today  : ऑनलाइन गेम की लत के चलते तीन बहनो ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम, 9 वीं मंजिल से लगाई छलांग..

Online gaming news today: father taken mobile for stop game 3 sister suicide case jumped into 9th floor gajiyabad viral child psychology  : ऑनलाइन गेम की लत बच्चों के लिए कितनी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में तीन बहनों ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे देशभर में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतका बच्चियों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Online Gaming Ban: ड्रीम 11 फैंटेसी एप आनलाइन गेमिंग बंद बिल पास अब होगी 3 साल की सजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद के टीलामोड़ भारत सिटी सोसाइटी की निवासी 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी तीनो नाबालिक बहने ऑनलाइन गेम से प्रभावित थी। दरअसल तीनों बहने रोजाना कई घंटे तक मोबाइल फोन में कोरियाई गेम खेला करती थी। यहां तक की तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलिजा और सिंडी भी रख लिए थे।

पिता ने लगाई बेटियों को डांट मगर फिर भी नही छूटी गेम की लत

तीनों बेटियों की फोन की लत को देखते हुए उनके पिता चेतन ने तीन दिन पहले अपनी बेटियों से फोन छीन लिए थे। बस इसी बात से तीनों बहनें बेहद परेशान हो गई और उन्होंने छिपकर परिजनों का फोन इस्तेमाल करना शुरू किया। तीनों बहने टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के षड्यंत्र में फंसती गई जिसके कारण वह पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थी। बीते मंगलवार को गेम का 50वां यानी आखिरी टास्क था इसी टास्क को पूरा करने के लिए तीनों बहनों ने मौत को चुना। इतना ही नहीं बल्कि बीते मंगलवार की देर रात करीब 2:00 बजे उन्होंने 9 वीं मंजिल की अपनी बालकनी से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दो स्टेप वाली सीढ़ी का सहारा लिया ताकि वो रेलिंग के ऊपर जा सकें। 14 वर्षीय प्राची (बीच वाली बहन) इस गेम की लीडर थी जो कमांड देती थी और तीनों हर काम साथ करती थी।

दो शादी से थे चेतन के 5 बच्चे, 3 बेटियों की मौत से लगा परिजनो को सदमा

नाबालिक बच्चियों के पिता चेतन कुमार ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते है जो पिछले 3 साल से भारत सोसायटी में किराए के फ्लैट में अपनी दो पत्नियों सुजाता और हिना तथा पांच बच्चों के साथ रह रहे थे। आत्महत्या करने बच्चियों मे निशिका चेतन की पहली पत्नी सुजाता और प्राची व पाखी दूसरी पत्नी हिना की बेटियां थी। चेतन की पहली पत्नी सुजाता से कई वर्ष तक कोई संतान नहीं हुई जिसके कारण उन्होंने सुजाता की बहन यानी अपनी साली हिना से शादी की इसके कुछ ही महीने बाद सुजाता से निशिका का जन्म हुआ था। जबकि हिना से प्राची और पाखी तथा एक और बेटी का जन्म हुआ बाद में पहली पत्नी से बेटा लवीश भी पैदा हुआ था। लविश मानसिक रूप से कमजोर है और बोल भी नहीं पाता है। तीनों बेटियों के इस आत्मघाती कदम ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

सुसाइड नोट बरामद

बताते चले आत्महत्या करने वाली किशोरियों ने आठ पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें रोती हुई सूरत वाली इमोजी बनी हुई है। इसके साथ ही नोट में लिखा है सॉरी पापा आई एम रियली सॉरी इसमें कोरियाई संस्कृति से प्रेम और आकर्षण होने की बात भी लिखी गई है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि आप भारतीय है और हम कोरिया हम किसी भारतीय से शादी कैसे कर सकते हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दो दिन पहले चेतन ने अपनी बेटियों को डांटते हुए जल्द शादी करवाने की चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि जिस कमरे की खिड़की से तीनों बहनों ने कूद मारी वहां पर आई एम वेरी वेरी अलोन, make me a heartbroken जैसे स्लोगन लिखे हैं। इतना ही नहीं बल्कि कमरे के फर्श पर तीनों बहनों की बचपन की फोटो अलग-अलग कलाकृति में रखी हुई थी जबकि फोटो के बीच में मां का मोबाइल फोन भी रखा हुआ था।

Continue Reading

More in Highlights

To Top