UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Haldwani accident news today: हल्द्वानी डंपर की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की गई जिंदगी
1 min read
Uttarakhand haldwani accident news today: anil Rautela finence company employee of nainital died by dumper road: हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
Uttarakhand haldwani accident news today: anil Rautela finence company employee of nainital died by dumper road: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे पर मंगलवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवा जिंदगी को छीन लिया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर में एक 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। बताया गया है कि मृतक एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था।
काम से निकला था, लौटकर नहीं आया
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखण्ड के हरतपा गांव निवासी 28 वर्षीय अनिल रौतेला हल्द्वानी में किराए के कमरे में रहकर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। रोजमर्रा की तरह मंगलवार रात वह किसी जरूरी काम से देवलचौड़ क्षेत्र गए थे, लेकिन यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।
तेज रफ्तार बनी जानलेवा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक डंपर ने अचानक अनिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें उठाकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में टूटी सांसें
डॉक्टरों ने अनिल को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही उनके परिजनों तक पहुंची, घर में मातम छा गया।
पुलिस की कार्रवाई जारी
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Chamoli News today: चमोली 11 माह के बच्चे की नाक से निकली जोंक, लगातार बह रहा था खून
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
